लाइव न्यूज़ :

NEET-UG paper leak case: CBI को मिली पहली बड़ी सफलता, पटना से दो को हिरासत में लिया

By आकाश चौरसिया | Updated: June 27, 2024 17:36 IST

NEET-UG paper leak case: सीबीआई को पेपर लीक मामले में कामयाबी हाथ लगी है, साथ ही केंद्रीय एजेंसी ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके अलावा सीबीआई केस में आरोपियों को पटना में स्थित सीबीआई दफ्तर लेकर पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कियाखबरों में बताया जा रहा है कि ये सीबीआई द्वारा पहली गिरफ्तारी हैफिलहाल अब महाराष्ट्र सरकरा ने भी इस मामले को सीबीआई कौ सौंपा

NEET-UG paper leak case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को नीट-यूजी परीक्षा 2024 के पेपर लीक से जुड़े मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बिहार के पटना के रहने वाले हैं। उनकी पहचान मनीष कुमार और आशुतोष कुमार के रूप में हुई। हालांकि, यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही इस केस में क्रिमिनल केस रजिस्टर्ड किया था। 

फिलहाल सीबीआई टीम पटना में स्थित सीबीआई दफ्तर में पेपर लीक से जुड़े आरोपी बलदेव कुमार उर्फ चिंटू और मुकेश कुमार को लेकर पहुंची। गौर करने वाली बात ये है कि बुधवार को सीबीआई से जुड़ी स्पेशल कोर्ट ने पटना में दोनों को सीबीआई रिमांड के लिए भेज दिया था। पेपर लीक मामले में एक बड़ा अपडेट आया है कि महाराष्ट्र सरकार ने नीट घोटाले से जुड़ी सभी जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है।

वहीं, रविवार को नेशनल टेस्ट एजेंसी ने पटना में कारण-बताओ नोटिस जारी करते हुए 17 कैंडिडेट को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए अलर्ट किया। गौरतलब है कि इस बर्खास्तगी का आधार वही था, जिसे केंद्र सरकार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराधिक शाखा ने भेजे थे।

बिहार और गुजरात सरकार का फैसला गुजरात सरकार ने एक बयान में कहा, 'सीबीआई के क्रिमिनल केस रजिस्टर्ड करने के बाद बिहार और गुजरात सरकार ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले को केंद्र एजेंसी को ट्रांसफर के लिए नोटिस जारी की थी। इस परीक्षा में हुए कदाचार को लेकर गोधरा तालुका पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है ताकि पूरे मामले की व्यापक जांच हो सके'। 

शनिवार को, शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया, जिसे इसरो के पूर्व चैयरमेन के राधाकृष्णन इस परीक्षा में हुई गड़बड़ी और पेपर लीक के बार में देखेंगे। इसके साथ एनटीए से जुड़ी गतिविधि को भी रिव्यू करेंगे। मंत्रालय ने एनटीए चीफ को शनिवार को ही सुबोध कुमार सिंह को भी अपने पद से हटा दिया था। 

टॅग्स :नीटसीबीआईनेशनल टेस्टिंग एजेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण