लाइव न्यूज़ :

NEET UG Results 2024: छात्र जीते, ग्रेस मार्क्स की होगी समीक्षा, चार सदस्यीय पैनल का गठन, एनटीए ने परिणामों को लेकर क्या कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: June 8, 2024 16:13 IST

NEET UG Results 2024: 4 जून को देश में मंगलवार के दिन दो परिणाम एक साथ आए। एक तरफ जहां राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देनीट एग्जाम का परिणाम, छात्रों के विरोध के बाद जांच समिति का गठन सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि 24 लाख छात्रों में से केवल 1600 छात्रों के लिए समस्या हुई1,500 से अधिक उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्क्स की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय पैनल का गठन किया है

NEET UG Results 2024: 4 जून को देश में मंगलवार के दिन दो परिणाम एक साथ आए। एक तरफ जहां राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ मेडिकल के क्षेत्र में अपने करियर बनाने को लेकर लाखों छात्र नीट एग्जाम के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की अधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी किए गए।

लेकिन, इस परिणाम को लेकर कई छात्रों ने आवाज उठाई कि परिणाम में धांधली हुई है। छात्रों का कहना था कि कई छात्रों को ज्यादा ग्रेस अंक दिए गए। छात्रों की आवाज पर राजनीतिक दलों ने अपनी रोटी सेंकनी शुरू कर दी।

मामला सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंडिग में चलने लगा, लगातार छात्र पूछने लगे कि क्या नीट एग्जाम कैंसल होगा, क्या नीट एग्जाम के परिणाम में सुधार होगा। क्या दोबारा से परीक्षाएं होंगी। तमाम अन्य सवालों के बीच नीट जैसी परीक्षा का आयोजन कराने वाली संस्था एनटीए पर भी भारी दबाव बढ़ा।

इन सबके बीच एनटीए ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में नीट एग्जाम के परिणाम से संबंधित कई सवालों के जवाब दिए गए। चलिए जानते हैं सवाल के जवाब 

सवाल: छात्रों का आरोप है कि कई छात्रों को अधिक ग्रेस नंबर दिए गए

जवाब: एनटीए ने कहा कि पैनल नीट उम्मीदवारों को दिए जाने वाले ग्रेस मार्क्स के मुद्दे पर विचार करेगा, यदि आवश्यक हुआ तो परिणाम संशोधित किए जाएंगे। 24 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। 1563 को ग्रेस मार्क्स मिले हैं। 4750 सेंटर पर नीट यूजी एग्जाम हुआ था। इनमें से सिर्फ 6 सेंटर पर दिक्कत आई है

सवाल: एनटीए ग्रेस अंकों की जांच के लिए क्या करेगा

जवाब: एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय ने नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 1,500 से अधिक उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्क्स की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय पैनल का गठन किया है। समिति एक सप्ताह में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

सवाल: नीट परीक्षा को रद्द करने की मांग की जा रही है

जवाब: सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि 24 लाख छात्रों में से केवल 1600 छात्रों के लिए समस्या हुई, इसलिए परीक्षा की अखंडता से समझौता नहीं किया जा सकता है। साथ ही किसी भी अनियमितता से इनकार किया।

टॅग्स :नीटएम्सAIIMS HostelMedical and Health
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज