लाइव न्यूज़ :

NEET PG Counselling: प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों ने लिया हड़ताल वापस लेने का फैसला, मरीजों को होगी राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2021 15:41 IST

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के प्रेसीडेंट डॉक्टर मनीष ने बताया कि मरीज पहले से ही पीड़ित हैं, कई सर्जरी टाल दी गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए वे आज दोपहर 12 बजे हड़ताल समाप्त कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने लिया यह फैसलारेजिडेंट डॉक्टरों ने आज दोपहर 12 बजे से काम पर लौटने का लिया फैसला

नई दिल्ली:नीट पीजी काउंसिलिंग में देरी के विरोध में दिल्ली में चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को वापस लेने का फैसला किया गया है। प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से काम पर लौटने का फैसला लिया। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के प्रेसीडेंट डॉक्टर मनीष ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने बताया कि मरीज पहले से ही पीड़ित हैं, कई सर्जरी टाल दी गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए वे आज दोपहर 12 बजे हड़ताल समाप्त कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आईटीओ विरोध के सिलसिले में हमने कल (गुरुवार) रात ज्वाइंट सीपी के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा, एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया शुरू गई है। आज दोपहर 12 बजे के बाद हम नीट 2021 काउंसलिंग में देरी के खिलाफ अपनी हड़ताल वापस लेंगे।

बता दें कि हाल ही में प्रदर्शन के दौरान डॉक्टरों और पुलिस में झड़प होने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया और डॉक्टरों ने अपना प्रदर्शन तेज कर दिया था। रेजिडेंट डॉक्टर्स के संगठन फोरडा (FORDA) के द्वारा ये कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय 6 जनवरी को सुनवाई से पहले समिति की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। 

संगठन ने बताया कि मंत्रालय ने यह भी आश्वासन दिया है कि प्रदर्शन में भाग लेने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ अधिकारियों द्वारा कोई दंडात्मक या अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। रेजिडेंट डॉक्टर्स की इस हड़ताल के खत्म होने के बाद परेशान मरीजों को राहत मिलेगी। बता दें कि डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को अस्पतालों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टॅग्स :नीटHealth Ministryदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज