लाइव न्यूज़ :

नीट परीक्षा : दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही छात्रा सहित चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 21:25 IST

Open in App

वाराणसी (उप्र), 13 सितंबर मेडिकल कालेजों में प्रवेश के लिए नीट की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दे रही बीएचयू मेडिकल की छात्रा और उसकी मां सहित चार लोगों को वाराणसी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से पटना के संदलपुर वैष्णवी कालोनी निवासी जुली कुमारी बीएचयू के बीडीएस की दूसरे वर्ष की छात्रा है। उसके पिता पटना में सब्जी बेचते हैं। साल्वर गैंग ने जुली की मां को पैसे का लालच देकर राजी कर लिया।

रविवार को हुए नीट परिक्षा के दौरान सारनाथ स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में जुली कुमारी दूसरी छात्रा के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। कक्ष निरीक्षक ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ कर जुली और उसकी मां बबिता को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों से पूछताछ में दो दलालों के पता चला। बबिता के मोबाइल के कॉल डिटेल की मदद से शहर से पुलिस ने बिहार के खगड़िया निवासी विकास और गाजीपुर के मोहम्दाबाद निवासी ओसामा शाहिद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि छात्रा और उसका चेहरा मिलता- जुलता था जिसका फायदा उठाकर सॉल्वर गैंग ने फ़ोटोशॉप से एडमिट कार्ड का फोटो बदल दिया। साथ ही अभ्यर्थी के हस्ताक्षर का अभ्यास कराया गया था। पुलिस जांच में पता चला है कि गैंग का सरगना पटना के पी. के. नाम का शख्श है। साथ ही गैंग में केजीएमयू का एक डॉक्टर भी शामिल है।

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बताया कि मां-बेटी को थाने के रिमांड कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग