लाइव न्यूज़ :

Neerja Bhanot Birthday: Thank You नरेश! तुम्हारी बर्बरता ने लौटाई थी भारत को नीरजा जैसी बेटी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 7, 2018 09:43 IST

Neerja Bhanot Birth Anniversary (नीरजा भनोट जयंती): 21 साल की छोटी उम्र में नीरजा की शादी जिस ओछी मानसिकता के व्यक्ति से हुई थी वो था नरेश। मार्च 1985 में नीरजा के परिवार ने एक गलती की और देश की इस बेटी को बांध दिया घमंडी और बद्तमीज़ इंसान से.

Open in App

नरेश से शादी, नीरजा भनोट के लिए किसी बुरे सपने से भी बुरी थी. वैवाहिक जीवन के बेहद छोटे से समय को बहुत ही तकलीफ में गुजारा इस बहादुर बेटी ने.

नरेश को नीरजा का मॉडलिंग करना बिलकुल पसंद नहीं था, उसके अनुसार मॉडलिंग करने वाली लड़कियां चरित्रहीन होती हैं और यही नहीं उसको हर एक चीज़ के लिए नीचा दिखाया गया जो उसका हक़ था.

नरेश खाने के बिल से लेकर फ़ोन का बिल, सब भेजता था नीरजा के पिता श्री हरीश भनोट को, हर बार की चिठ्ठी में नीरजा के पिता की बेइज़्ज़ती और नीरजा के चरित्र पर सवाल और पैसे की डिमांड बस यही था उसका जीवन।

बहुत ही जल्द ये मानसिक यातना, शारीरिक यातना में भी बदल गयी और नरेश ने नीरजा को मारना–पीटना भी शुरू कर दिया। अंतिम बार जब नीरजा अपने माँ के घर आयी तो नरेश ने ही कहा था कि अगर वापस आना है तो खुद इंतज़ाम करें, भेजे गए सारे बिल का हिसाब करवा कर लाये और अपने रहने, खाने – पीने, फ़ोन बिल्स का पैसा भी लेकर आये.

यही एक क्षण था जब नीरजा ने कभी वापस ना लौटने का फैसला लिया और इसमें पूरे परिवार ने उसका साथ दिया।

पूरे देश को नरेश का शुक्रगुज़ार होना चाहिए कि उसकी वज़ह से ही भारत को अब तक की सबसे बहादुर बेटी मिली क्यूंकि अगर नीरजा वापस चली गयी होती तो शायद वो आज ज़िंदा ज़रूर होती लेकिन मर चुकी होती। ना तो हमें असली नीरजा मिलती, ना ही पूरे विश्व को इस देश की बेटियों पर गर्व होता।

एक गुमनाम ज़िंदगी से ज्यादा अच्छा एक यादगार मौत होती है, नीरजा हमारे दिलों में ज़िंदा है तो सिर्फ इस एक इंसान की वज़ह से जिससे नफरत तो है लेकिन हम उसके शुक्रगुज़ार भी हैं!

टॅग्स :नीरजा भनोटबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील