लाइव न्यूज़ :

अनुसंधान एवं विकास सहयोग की नींव को मौलिक शोधों में नयी प्रगति के साथ देखने की जरूरत : विजय राघवन

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर सरकार ने मंगलवार को कहा कि देशों के साथ अनुसंधान और विकास सहयोग की नींव को मौलिक अनुसंधान में नई प्रगति के साथ देखने और इसे विनिर्माण के जरूरी क्षेत्रों से जोड़ने की जरूरत है।

सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने विदेश मंत्रालय की सह-मेजबानी वाले छठे वार्षिक वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग, दो घटक हैं।

उन्होंने कहा, “एक, जो विज्ञान की आधार रेखा है, और फिर नियम और पद्धति हैं कि हम कैसे सहयोग करते हैं, हम कैसे सामग्री का आदान-प्रदान करते हैं, स्वतंत्र रूप से, फिर भी बौद्धिक संपदा की रक्षा करते हैं।”

राघवन ने कहा, “मौलिक अनुसंधान में नई प्रगति को देखते हुए आर एंड डी सहयोग की नींव एक तरफ होनी चाहिए, तो दूसरी तरफ इन्हें विनिर्माण की जरूरत वाले क्षेत्रों से जोड़ना है।”

उन्होंने कहा, “हमें यूरोपीय आणविक जीवविज्ञान संगठन जैसे सहयोगी ढांचों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिसने यूरोपीय आणविक जीवविज्ञान प्रयोगशाला को सीईआरएन से जोड़ा, जिससे यह देखा जा सके कि अंतरिक्ष में कितना गहरा तकनीकी सहयोग हो सकता है, जो प्रभावी व केंद्रित तरीके से लोगों के गुणवत्तापूर्ण विकास के लिये लक्षित हो, जिससे न केवल हमारे देश, बल्कि दुनिया की सेवा हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे