लाइव न्यूज़ :

सशस्त्र बलों में अभियान के दौरान निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन की आवश्यकता: एनजीटी

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कहा है कि जन स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण के हित को ध्यान में रखते हुए सशस्त्र बलों के अभियान के दौरान निकलने वाले गोला-बारूद एवं अन्य कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि सेना के हथियारों, घरेलू, औद्योगिक, जैविक, अस्पतालों और इलेक्ट्रॉनिक गतिविधियों से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया जाना चाहिए।

पीठ ने कहा, '' हम उम्मीद करते हैं कि अधिकारी हर स्तर पर पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी आवश्यक उपाय करेंगे, जिसमें वैधानिक नियमों के अनुसार जैविक, घरेलू, ठोस, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक कचरे का निपटारा शामिल है।''

इससे पहले एनजीटी ने सशस्त्र बलों को वैज्ञानिक तरीके से कचरे का प्रबंधन करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ बैठक करके निगरानी तंत्र विकसित करने का निर्देश दिया था।

अधिकरण अनिल चोपड़ा की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था जोकि सेवानिवृत्त एयर मार्शल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब