लाइव न्यूज़ :

नोटबंदी के करीब पांच साल, लोगों के पास नकद में करीब 20 लाख करोड़ तक की बढ़ोतरी

By विशाल कुमार | Updated: November 6, 2021 08:59 IST

4 नवंबर, 2016 को जहां लोगों के पास 17.97 लाख करोड़ रुपये का नकद था तो वहीं 8 अक्टूबर, 2021 समाप्त हुए पखवाड़े को इसमें 57.48 फीसदी यानी 10.33 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई और यहां सख्या बढ़कर 28.30 लाख करोड़ तक पहुंच गई है.

Open in App
ठळक मुद्देलोगों के पास 25 नवंबर, 2016 को 9.11 लाख करोड़ रुपये का नकद था. 8 अक्टूबर, 2021 को यह सख्या बढ़कर 28.30 लाख करोड़ तक पहुंच गई है.जनवरी, 2017 में घटकर 7.8 लाख करोड़ रुपये हो गया.

नई दिल्ली: 8 नवंबर, 2016 को लागू की गई नोटबंदी की तुलना में करीब पांच सालों बाद आज लोगों के पास मौजूद नकद राशि में 57.48 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 4 नवंबर, 2016 को जहां लोगों के पास 17.97 लाख करोड़ रुपये का नकद था तो वहीं 8 अक्टूबर, 2021 समाप्त हुए पखवाड़े को इसमें 57.48 फीसदी यानी 10.33 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई और यहां सख्या बढ़कर 28.30 लाख करोड़ तक पहुंच गई है.

इस तरह से जहां लोगों के पास 25 नवंबर, 2016 को 9.11 लाख करोड़ रुपये का नकद था तो वह 211 फीसदी तक बढ़ गया है.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, 23 अक्टूबर, 2020 को समाप्त हुए पखवाड़े में लोगों के पास मौजूद नकद में 15,582 करोड़ की बढ़ोतरी हुई. वहीं, एक साल के दौरान इसमें 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी होकर यह 2.21 फीसदी तक बढ़ गई.

बता दें कि, नवंबर, 2016 में 500 और 1000 रुपये नोटों को वापस लिए जाने से पहले 4 नवंबर, 2016 को लोगों के पास 17.97 लाख करोड़ रुपये का नकद था जो कि जनवरी, 2017 में घटकर 7.8 लाख करोड़ रुपये हो गया.

लोगों के पास नकद में बेतहाशा बढ़ोतरी तब भी जारी है जबकि सरकार और आरबीआई कम नकद, भुगतान के डिजिटलीकरण और कई लेन-देन में नकद पर प्रतिबंध पर जोर दिया गया है.

नवंबर, 2016 में नोटों को अचानक वापस लेने से अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा था जिसके कारण मांग में तेजी से कमी आ गई थी, कारोबार के लिए संकट पैदा हो गया था और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि करीब 1.5 फीसदी तक गिर गई थी. नोटबंदी के बाद कई छोटी इकाइयों को अपना कारोबार बंद करना पड़ गया और इससे तरलता में कमी आ गई. 

टॅग्स :नोटबंदीमोदी सरकारभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण