लाइव न्यूज़ :

एशिया प्रशांत में लगभग 50 करोड़ लोग अब भी कुपोषण के शिकार: संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: December 11, 2019 19:43 IST

विश्व निकाय द्वारा जुटाए गए आंकड़ों से पता चलता है कि कुपोषण के चलते उम्र और लंबाई के हिसाब से बच्चों में कम वजन और बौनेपन तथा अन्य समस्याओं से निपटने जैसे क्षेत्रों में प्रगति की गति धीमी है और कई मामलों में तो यह पीछे की तरफ चली गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे एशिया प्रशांत में लगभग 50 करोड़ लोग अब भी कुपोषण के शिकार हैं2030 तक भुखमरी को मिटाने के लिए हर महीने खाद्य असुरक्षा से लाखों लोगों को बाहर निकालने की जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों द्वारा बुधवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया प्रशांत में लगभग 50 करोड़ लोग अब भी कुपोषण के शिकार हैं और 2030 तक भुखमरी को मिटाने के लिए हर महीने खाद्य असुरक्षा से लाखों लोगों को बाहर निकालने की जरूरत है।

विश्व निकाय द्वारा जुटाए गए आंकड़ों से पता चलता है कि कुपोषण के चलते उम्र और लंबाई के हिसाब से बच्चों में कम वजन और बौनेपन तथा अन्य समस्याओं से निपटने जैसे क्षेत्रों में प्रगति की गति धीमी है और कई मामलों में तो यह पीछे की तरफ चली गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि असमानता की खराब होती स्थिति का मतलब यह है कि क्षेत्र में अपेक्षाकृत तेज आर्थिक वृद्धि और आय लाखों लोगों के लिए पर्याप्त और पोषक आहार सुनिश्चित करने में मदद के वास्ते पर्याप्त साबित नहीं हो पा रही है तथा लाखों लोग अब भी गरीबी में जी रहे हैं। रिपोर्ट में आग्रह किया गया है कि सरकारों को गरीबी उन्मूलन के अपने प्रयासों को आहार, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी नीतियों से जोड़ना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र के 2030 के सतत विकास लक्ष्यों में भुखमरी के खात्मे और सभी लोगों के लिए वर्षभर पर्याप्त भोजन सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) में क्षेत्रीय प्रतिनिधि कुंधावी कादिरेसन ने कहा, ‘‘हम सही रास्ते पर नहीं हैं। अल्पपोषण में कमी लाने के कार्य में पिछले कई वर्षों में प्रगति धीमी देखी गई है।’’

इसमें कहा गया है कि एशिया प्रशांत में कुल आबादी का पांचवें से अधिक हिस्सा हल्की से लेकर गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहा है। खाद्य एवं कृषि संगठन, यूनिसेफ, विश्व खाद्य कार्यक्रम और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में अल्पपोषित 47.9 करोड़ लोगों में आधे से ज्यादा दक्षिण एशिया में रहते हैं जहां एक तिहाई से अधिक बच्चे जीवनभर के लिए कुपोषण के शिकार हैं। भारत में लगभग 21 प्रतिशत बच्चे उम्र और लंबाई के हिसाब से कम वजन की समस्या से पीड़ित हैं जो कुपोषण का परिणाम है। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला