लाइव न्यूज़ :

NDA meeting: अंबेडकर विवाद, ओएनओई, वक्फ बिल, विधानसभा चुनाव पर चर्चा?, जेपी नड्डा आवास पर अहम बैठक, मुख्य बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2024 16:31 IST

NDA meeting: गृह मंत्री अमित शाह, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और जनता दल(सेक्युलर) के नेता और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी मौजूद रहे।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा और भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली भी बैठक का हिस्सा रहे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में सुशासन और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।सुशासन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार का प्रमुख थीम था।

NDA meeting: केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के आवास पर बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, जनता दल यूनाइटेड (जदयू)नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और जनता दल(सेक्युलर) के नेता और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी मौजूद रहे।

बिहार के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एस) के नेता एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा और भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली भी बैठक का हिस्सा रहे। बैठक के एजेंडे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन सूत्रों ने बताया कि बैठक में सुशासन और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

सुशासन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार का प्रमुख थीम था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता की जयंती पर गठबंधन की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिन्हें पहली गठबंधन सरकार को सफलतापूर्वक पूर्ण कार्यकाल तक चलाने का श्रेय दिया जाता है।

राजग की यह बैठक ऐसे समय में हुई जब गठबंधन एक साथ चुनाव कराने पर जोर दे रहा है और सभी घटक दल इस प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ संबंधी दो विधेयकों की जांच के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति की बैठक आठ जनवरी को होने की उम्मीद है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएन चन्द्रबाबू नायडूBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार