लाइव न्यूज़ :

राकांपा कार्यक्रम: पुणे की पुलिस ने कोविड-19 नियमों के उल्लंघन को लेकर दर्ज किया मामला

By भाषा | Updated: June 20, 2021 15:55 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र) , 20 जून एक दिन पहले यहां पार्टी के नये कार्यालय के उद्घाटन में राकांपा कार्यकर्ताओें की भीड़ जुटने के बाद रविवार को कोविड-19 नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार एवं अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ था। शिवाजीनगर थाने के एक अधिकारी ने कहा , ‘‘ आयोजकों ने यह दावा करते हुए पुलिस से कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी कि 100-150 लोग जुटेंगे, लेकिन वहां पहुंचने वालों की संख्या करीब 500 थी और उनमें से ज्यादातर ने मास्क नहीं पहना था एवं उनके बीच उचित दूरी भी नहीं थी। हमने राकांपा की शहर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप एवं अन्य के विरूद्ध भादसं, आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। ’’

जगताप ने रविवार को माफी मांगी एवं कहा कि योजना तो कार्यक्रम को बिल्कुल सामान्य रखने की थी, लेकिन कार्यकर्ता जुटते चले गये और भीड़ बढ़ गयी। संयोग से यह उल्लंघन उसी दिन हुआ जब पवार ने एक समीक्षा बैठक के बाद लोगों को सावधानियां घटाने के विरूद्ध चेतावनी दी थी और कहा था कि ऐसा नहीं करने से संक्रमण की तसरी लहर आ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos