लाइव न्यूज़ :

राकांपा ने गोली चलाने की घटना पर केंद्रीय मंत्री खुबा के इस्तीफे की मांग की

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:42 IST

Open in App

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जश्न मनाने के लिए हवा में गोलियां चलाये जाने को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री भगवंत खुबा को पद से हटाया जाना चाहिए। राकांपा प्रवक्ता महेश तपासे ने यहां एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्रीय मंत्री खुबा को जन आशीर्वाद यात्रा के आयोजन के लिए तत्काल बर्खास्त करना चाहिए जिसके दौरान जश्न मनाने के वास्ते गोलियां चलायी गईं जो बेहद उकसावे वाली घटना थी।” उन्होंने दावा किया कि पुलिस द्वारा जब्त किये गए दो हथियार लाइसेंसी नहीं थे। तपासे ने कहा कि इस घटना से आसपास खड़े लोगों को खतरा था। राकांपा प्रवक्ता ने कहा, “पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप क्यों नहीं किया और यात्रा के दौरान हथियार जब्त क्यों नहीं किये? खुबा इसे सही कैसे ठहरा सकते हैं कि गोली नहीं चली और केवल पटाखों का इस्तेमाल किया गया जबकि वीडियो में साक्ष्य दिख रहे हैं।” उन्होंने कहा कि खुबा को घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए। कर्नाटक के यादगीर शहर में बुधवार को खुबा के स्वागत के दौरान कथित तौर पर हवा में गोली चलाने के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल