लाइव न्यूज़ :

नौसेना को जल्द ही दूसरी परमाणु पनडुब्बी मिलने वाली है, आईएनएस अरिघात से बढ़ेगी समंदर में ताकत, खतरनाक मिसाइलों से लैस

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 11, 2024 10:10 IST

INS Arighat: विजाग में जहाज निर्माण केंद्र (एसबीसी) में निर्मित 6,000 टन की आईएनएस अरिघात व्यापक परीक्षणों के बाद औपचारिक कमीशन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देनौसेना को जल्द ही दूसरी परमाणु पनडुब्बी मिलने वाली हैआईएनएस अरिघात परीक्षणों के बाद औपचारिक कमीशन के लिए पूरी तरह से तैयार ऐसी ही एक परमाणु सबमरीन आईएनएस अरिहंत पहले से ही सेवा में है

नई दिल्ली:भारतीय नौसेना को जल्द ही परमाणु मिसाइलों से लैस और पूरी तरह परमाणु ऊर्जा से संचालित अपनी दूसरी पनडुब्बी मिलने वाली है। इसके अलावा  पारंपरिक हथियारों से लैस दो परमाणु ऊर्जा चालित अटैक सबमरीन बनाने की मंजूरी भी जल्द ही मिलने की उम्मीद है। विजाग में जहाज निर्माण केंद्र (एसबीसी) में निर्मित 6,000 टन की आईएनएस अरिघात व्यापक परीक्षणों के बाद औपचारिक कमीशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एसएसबीएन (परमाणु-चालित बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ परमाणु-चालित पनडुब्बियों के लिए नौसेना की भाषा) एक या दो महीने के भीतर सेवा में आ जाएगी। ऐसी ही एक परमाणु सबमरीन आईएनएस अरिहंत पहले से ही सेवा में है। आईएनएस अरिहंत 2018 से ही समंदर में भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ा रही है। 

इसके अलावा पारंपरिक (गैर-परमाणु) युद्ध के लिए टॉरपीडो, एंटी-शिप और लैंड-अटैक मिसाइलों से लैस दो परमाणु-संचालित पनडुब्बियों के देश में निर्माण को भी मंजूरी मिल सकती है। यह लगभग 40,000 करोड़ रुपये की परियोजना है। नौसेना इसे लंबे समय से सरकार के सामने रख रही थी। अब यह प्रस्ताव अंतर-मंत्रालयी परामर्श के बाद अंतिम मंजूरी के लिए पीएम की अगुवाई वाली सुरक्षा पर कैबिनेट समिति के समक्ष है।

विजाग में जहाज निर्माण केंद्र (एसबीसी) में पहले 'प्रोजेक्ट-77' के तहत छह   6,000 टन की 'हंटर-किलर' पनडुब्बियों (जिन्हें एसएसएन कहा जाता है) का निर्माण किया जाना था। लेकिन पहले इसे घटाकर तीन कर दिया गया और अब दो ही पनडुब्बियां बनेंगी। पहले दो एसएसएन के निर्माण में कम से कम एक दशक लगेगा। अगले चार को बाद के चरण में मंजूरी दी जाएगी।

हिंद महासागर में चीन का दखल लगातार बढ़ रहा है और चीन का नौसेनिक बेड़ा भारत से कहीं ज्यादा उन्नत है। भारत को चीन और पाकिस्तान से दोहरे खतरे से निपटने के लिए कम से कम 18 डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों, चार एसएसबीएन और छह एसएसएन की आवश्यकता है। खतरा इसलिए भी बड़ा है क्योंकि चीन और पाकिस्तान अब हर मोर्चे पर साथ काम कर रहे हैं। चीन के पास पहले से ही 60 पनडुब्बियां हैं और वह तेजी से और अधिक पनडुब्बियां बना रहा है। चीन के बेड़े में छह जिन-क्लास एसएसबीएन शामिल हैं जो  10,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली जेएल-3 मिसाइलों से लैस हैं। चीन के पास 6 परमाणु पनडुब्बियां हैं।

इसकी तुलना में भारत के पास फिलहाल सिर्फ एक परमाणु सबमरीन अरिहंत है और एक अन्य शामिल होने वाली है। पारंपरिक बेड़े में छह पुरानी रूसी किलो-क्लास और चार जर्मन एचडीडब्ल्यू पनडुब्बियां शामिल हैं। इसके अलावा छह नई फ्रांसीसी मूल की स्कॉर्पीन भी हैं। लेकिन दोहरी चुनौती से निपटने के लिए इतना काफी नहीं है। इसिलिए भारत तेजी से अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ा रहा है।

टॅग्स :भारतीय नौसेनाभारतचीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज