लाइव न्यूज़ :

1988 Road Rage Case: सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को दिया 1 साल की सजा, 34 साल पुराने रोड-रेज मामले न्यायालय ने बदला अपना फैसला

By आजाद खान | Updated: May 19, 2022 15:57 IST

1988 Road Rage Case: आपको बता दें कि उन पर 1988 में रोडरेज को लेकर केस चल रहा था। इसी केस में उन्हें यह सजा सुनाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे34 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला बदला दिया है। कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है। नवजोत सिंह सिद्धू अभी पटियाला में हैं और उन्होंने आज महंगाई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन भी किया है।

Navjot Singh Sidhu 1988 Road Rage Case:सुप्रीम कोर्ट ने आज पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रेसिडेंट नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की जेल की सजा सुनाई है। आपको बता दें कि जिस मामले में यह सजा सुनाई गई है वह मामला 34 साल पुराना है। उन पर 1988 में रोडरेज को लेकर केस चल रहा था। इसी केस में उन्हें यह सजा सुनाई गई है। गौरतलब है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 हजार रुपए का जुर्माना देकर छोड़ दिया था। अब नवजोत सिंह सिद्धू के पास दो विकल्प है, एक की वह खुद सरेंडर कर दें या फिर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे। 

क्या था मामला

आपको बता दें कि यह मामला 34 साल पुराना है। 1988 में पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर रोड रेज का एक मामला दर्ज हुआ था। इस केस में सिद्धू पर आरोप था कि उन्होंने एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की थी। दरअसल, कथिच तौर पर सिद्धू ने पटियाला में पार्किंग को लेकर एक 65 साल के बुजुर्ग को मुक्का मार दिया था जिसके बाद उस बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनके दोस्त रुपिंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। 

हाईकोर्ट ने पहले सुनाई थी सजा

आपको बता दें कि इसके बाद मामला अदालत तक पहुंचा था जहां पर सेशन कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को सबूतों में अभाव में 1999 में बरी कर दिया था। वहीं इस फैसले के बाद बुजुर्ग के घर वालों ने हाईकोर्ट का रूख किया था जिसने सिद्धू को तीन साल की कैद और एक लाख रुपए जुर्माना सुनाया था। 

इसके बाद सिद्धू ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी जहां पर कोर्ट ने कांग्रेस नेता को दोषी तो ठहराया था लेकिन केवल एक हजार रुपए के जुर्माने पर उन्हें बरी कर दिया था। वहीं अब से कुछ महीने पहले बुजुर्ग के घर वालों ने फिर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेससुप्रीम कोर्टहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज