लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू का हमला, 'पीएम मोदी दर्शनी घोड़े हैं, जो कभी कोई रेस नहीं जीत पाएंगे'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 6, 2019 14:10 IST

कांग्रेस के इंडियन ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पर किए गए टिप्पणी के खिलाफ कहा कि पीएम मोदी बिना सोच-समझकर कुछ भी बोल रहे हैं। सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी की तीखी आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा में अपने भाषण में राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए राजीव गांधी पर भी निशाना साधा था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पर किए गए टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।

कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धूलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दिन 6 मई को प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, नरेन्द्र मोदी दर्शनी घोड़े हैं, जिन्हें सिर्फ देका जा सकता है। वह फेंकू पीएम हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में ना तो गंगा साफ हुई और ना ही उन्होंने जनता से किए कोई भी वादा पूरा किया। सोमवार को कांग्रेस दफ्तर में हुए इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस के इंडियन ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा भी मौजूद थे।

कांग्रेस के इंडियन ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पर किए गए टिप्पणी के खिलाफ कहा कि पीएम मोदी बिना सोच-समझकर कुछ भी बोल रहे हैं। सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी की तीखी आलोचना की। उन्होंने मांग की है कि पीएम मोदी के चुनावी प्रचार पर बैन लगाया जाए। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा राजीव गांधी के टिप्पणी को लेकर कहा, आप किसी जीवित इंसान की इज्जत नहीं कर सकते तो कम से कम जो इस दुनिया में नहीं हो उसका तो सम्मान कर लें।  सिद्धू ने कहा, पीएम मोदी सोचते हैं कि भारत का जन्म 2014 में ही हुआ है और यहां सर्फ रेलवे स्टेशन और चाय ही है। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, 'प्रधानमंत्री साहब ऊंची दुकान फीकी पकवान की तरह ही हैं। पीएम मोदी दर्शनी घोड़े हैं, वो कभी कोई रेस नहीं जीत पाए। कांग्रेस चाहे दुबली भी हो जाए लेकिन रेस जिताने का दम रखती है।'

नवजोत सिंह सिद्धू कहा, कांग्रेस अरबी घोड़े की तरह है और बीजेपी प्रिंस चार्ल्स का दर्शनी घोड़ा है। जो दिखावे के लिए बस रखा जाता है। बीजेपी ने सिर्फ कागजी काम किया है। जमीनी हकीकत ये है कि एक भी काम नहीं हुआ है। 

पीएम मोदी ने राजीव गांधी को लेकर क्या दिया था बयान? 

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा में अपने भाषण में राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए राजीव गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'राजीव गांधी कांग्रेस के राजदरबारियों ने मिस्टर क्लीन बना दिया था, गाजे बाजे के साथ मिस्टर क्लीन-मिस्टर क्लीन चला था, लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया था।'

चुनाव आयोग से कांग्रेस ने की पीएम मोदी की शिकायत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पर किए गए टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। कांग्रेस ने पत्र लिखकर चुनाव आयोग को बोला है कि ये आचार संहिता का उल्लंघन है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि पीएम मोदी का बयान स्व. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए अपमानजनक था। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूलोकसभा चुनावकांग्रेसराजीव गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी