लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिद्धू के बादल परिवार पर गंभीर आरोप, कहा- हवाई यात्रा पर खर्च किए जनता के 121 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: July 15, 2018 22:00 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार बादल परिवार पर राज्य में उसके 10 साल साल के शासन के दौरान निजी हेलीकॉप्टरों से यात्रा में 121 करोड़ रूपये खर्च करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से इसकी जांच का आदेश देने का अनुरोध करेंगे।

Open in App

चंडीगढ़, 15 जुलाई। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार बादल परिवार पर राज्य में उसके 10 साल साल के शासन के दौरान निजी हेलीकॉप्टरों से यात्रा में 121 करोड़ रूपये खर्च करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से इसकी जांच का आदेश देने का अनुरोध करेंगे। 

स्थानीय निकाय मंत्री सिद्धू ने कांग्रेस विधायक संगत सिंह गिलजियान के बेटे दलजीत सिंह गिलजियान द्वारा एक आरटीआई अर्जी के जरिए हासिल की गई सूचना के आधार पर ये आरोप लगाए हैं। 

सिद्धू ने मीडिया से कहा, ‘‘बादल परिवार ने साल 2007 से 2017 के बीच निजी हेलीकाप्टर यात्राओं पर 121 करोड़ रूपये खर्च किए। ’’ सिद्धू ने दावा किया कि बादल परिवार (शिअद) ने करीब सात करोड़ रूपये सरकारी हेलीकॉप्टर पर खर्च किए। जबकि पिछले नौ महीनों में कांग्रेस सरकार ने सरकारी हेलीकॉप्टर पर सिर्फ 22 लाख रूपये खर्च किए हैं। 

उन्होंने कहा , ‘‘ मैं चार्टर्ड उड़ानों पर (बादल परिवार द्वारा) खर्च की गई भारी रकम के बारे में जान कर स्तब्ध हूं। यह धन ऐसे वक्त खर्च किया गया , जब राज्य की वित्तीय हालत खस्ताहाल थी। ’’ सिद्धू ने कहा कि वह मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से इस विषय की जांच कराने का अनुरोध करेंगे। 

यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री और मंत्री आधिकारिक यात्राएं निजी हेलीकाप्टर से नहीं कर सकते हैं , सिद्धू ने कहा कि , ‘‘ वे विमान से यात्रा कर सकते हैं लेकिन वे भारी रकम खर्च कर चार्टर्ड विमान से यात्रा करने के हकदार नहीं हैं। सरकार के पास जब हेलीकाप्टर है फिर क्यों आप चार्टर्ड विमान पर मोटी रकम खर्च करते हैं। सरकारी यात्रा के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जाना चाहिए।’’ 

वहीं , सिद्धू के साथ मौजूद गिलजियान ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं उनके बेटे सुखबीर सिंह बादल द्वारा मार्च 2012 से दिसंबर 2013 के दौरान उपयोग किए गए वाहन पर 14 करोड़ रूपया खर्च किया गया। 

टॅग्स :पंजाब समाचारनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

बॉलीवुड चुस्कीThe Great Indian Kapil Show 3: लो जी ठोको ताली?, एक कुर्सी पाज्जी के लिए प्लीज, कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, जानिए अर्चना पूरन सिंह का क्या...

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण