लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय महिला आयोग ने जम्मू में पहली बार ‘ महिला जन सुनवाई’ की

By भाषा | Updated: February 9, 2021 20:46 IST

Open in App

जम्मू, नौ फरवरी राष्ट्रीय महिला आयोग ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में पहली बार ‘महिला जन सुनवाई’ आयोजित की और मौके पर ही सात मामलों का निपटारा किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा एक सप्ताह तक जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल की वजह से राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को मिलने वाली शिकायतों का प्रभावी तरह से निपटारा करने का अवसर मिलता है।

शर्मा ने कहा कि इस पहल की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाएं जिन समस्याओं का सामना कर रही हैं, उसके संबंध में भी प्राथमिक जानकारी हासिल होती है। शर्मा सोमवार को यहां पहुंची हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के सामाजिक कल्याण विभाग (एसडब्ल्यूडी) के साथ मिलकर यह आयोजन हुआ और इसमें 40 मामलों की शिकायतकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष ने मौके पर ही सात मामलों का निपटारा किया। यहां इस कार्यक्रम के दौरान 20 मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया गया था।

शर्मा ने मंगलवार शाम में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से राजभवन में मुलाकात की और उनसे महिलाओं के कल्याण के लिए चलने वाले कई कार्यक्रमों पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच