लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में सर्दी कायम, शीतलहर के साथ ही इन राज्यों में आज वर्षा और बर्फबारी की संभावना

By भाषा | Updated: February 11, 2020 06:14 IST

हरियाणा और पंजाब में भी सोमवार को सर्दी का दौर जारी रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। दोनों राज्य में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकरनाल में न्यूनतम तापमान 4 .4 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.6 डिग्री सेल्सियस , सिरसा में 5.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक 5.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में सात डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का असर जारी है और रात का तापमान नीचे चल रहा है।

उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी बनी हुई है लेकिन हिमाचल प्रदेश को थोड़ी राहत मिली है । वैसे मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह इस पहाड़ी राज्य एवं जम्मू कश्मीर में वर्षा एवं बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विज्ञानियों ने यह भी कहा है कि मध्य भारत में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग के छिटपुट स्थानों पर बुधवार तक तथा बिहार, झारखंड और ओडिशा में 11 फरवरी तक शीतलहर चल सकती है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह मौसम सर्द रहा और पारा लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस तक चला गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। दिन का तापमान 21.9 डिग्री रहा तो सामान्य से एक डिग्री कम है। 

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान अगले दो से तीन दिनों में दहाई में पहुंच जाएगा। दिल्ली का संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक 309 के साथ बहुत खराब रहा। एक्यूआई को 201 से 300 के बीच ‘खराब’ और 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। 

हरियाणा और पंजाब में भी सोमवार को सर्दी का दौर जारी रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। दोनों राज्य में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि अमृतसर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, हलवारा में 3.2 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा 3.3 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में, नारनौल एक बार फिर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। 

राज्य में करनाल में न्यूनतम तापमान 4 .4 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 4.6 डिग्री सेल्सियस , सिरसा में 5.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक 5.8 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में सात डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का असर जारी है और रात का तापमान नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात 4.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सीकर राज्य में सबसे सर्द रहा। 

डबोक में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, एरनपुरा रोड व पिलानी में 6.4 डिग्री, चुरू में 6.5 डिग्री, गंगानगर में 6.6 डिग्री, अजमेर व कोटा में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर में 27.9 अधिकतम तापमान के साथ दिन का सर्वाधिक तापमान रहा। हिमाचल प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड से थोड़ी राहत मिली क्योंकि न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ गया। हालांकि मनाली, केलोंग और काल्पा में तापमान शून्य के नीचे रहा। लाहौल स्पीति जिले के केंद्र केलोंग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 12.8 डिग्री से नीचे रहा।

टॅग्स :मौसमजम्मू कश्मीरराजस्थानहरियाणापंजाबचंडीगढ़हिमाचल प्रदेशमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई