लाइव न्यूज़ :

अमृतपाल सिंह पर लगाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, उच्च न्यायालय में पंजाब सरकार ने दी जानकारी

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 21, 2023 16:36 IST

खालिस्तानी उग्रवादी अमृतपाल सिंह अब भी फरार है और पंजाब पुलिस के अलावा केंद्रीय एंजेंसियां भी उसे पकड़ने में जुटी हैं। अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में पंजाब सरकार ने बताया है कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतपाल सिंह पर लगाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनपंजाब सरकार ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में दी जानकारीअमृतपाल अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है

चंडीगढ़: खालिस्तानी उग्रवादी और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया गया है। पंजाब सरकार ने मंगलवार, 21 मार्च को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में ये जानकारी दी। पंजाब के एडवोकेट जनरल विनोद घई ने सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को बताया कि अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में पंजाब के  एडवोकेट जनरल विनोद घई ने कहा, "हमारे पास हथियार थे लेकिन हमने बल प्रयोग करने से परहेज किया। कुछ मामले इतने संवेदनशील होते हैं जिन्हें अदालत में समझाया नहीं जा सकता। अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई में हम अच्छा काम कर रहे हैं और उस पर एनएसए लगाया गया है।"

अमृतपाल सिंह के मामले पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान अमृतपाल के पिता  तरसेम सिंह भी मौजूद थे। अमृतपाल के वकील ने कोर्ट को बताया कि तरसेम सिंह अदालत से कुछ कहना चाहते हैं। इस पर अदालत ने कहा कि चूंकि अमृतपाल के पिता इस मामले में पक्षकार नहीं थे इसलिए उनकी बात नहीं सुनी जा सकती। उच्च न्यायालय ने कहा कि अगर वह कुछ कहना चाहते हैं तो उन्हें एक आवेदन दाखिल करना चाहिए। इस मामले में अगली सुनवाई अब चार दिन बाद 26 मार्च को होगी। उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार से एक नया हलफनामा भी मांगा।

बता दें कि खालिस्तानी उग्रवादी  अमृतपाल सिंह अब भी फरार है और पंजाब पुलिस के अलावा केंद्रीय एंजेंसियां भी उसे पकड़ने में जुटी हैं। अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने अमृतपाल के परिवार समेत उसकी पत्नी के भी मूवमेंट और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए अमृतपाल के 500 करीबियों की लिस्ट भी तैयार की गई है।

अमृतपाल सिंह कट्टरपंथी समूह वारिस पंजाब दे का नेतृत्व करता है, जो राज्य में खालिस्तानी विचारधारा फैलाने से जुड़ा हुआ है। शनिवार को पुलिस की कार्रवाई के दौरान अमृतपाल लगभग पकड़ा ही गया था लेकिन वह एसयूवी छोड़कर मोटरसाइकिल के जरिए पुलिस को चकमा देकर भगाने में सफल रहा। पूरा पंजाब अलर्ट पर है और राज्य में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं 23 मार्च तक निलंबित कर दी गई हैं। संगठन से जुड़े कई लोगों को पकड़ा जा चुका है लेकिन अमृतपाल अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहPunjab PoliceपंजाबहरियाणाNSA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार