लाइव न्यूज़ :

नेशनल कांफ्रेंस ने जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किये जाने वाले बयान का स्वागत किया

By भाषा | Updated: February 13, 2021 23:57 IST

Open in App

जम्मू, 13 फरवरी नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणा ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किये जाने के बारे में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का शनिवार को स्वागत किया और कहा कि यह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये उठाया जाने वाला कदम होगा।

राणा ने शनिवार शाम पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, ''हम जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किये जाने के बारे में दिये गए गृह मंत्री के बयान का स्वागत करते हैं। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिये। सभी दलों को राजनीति से ऊपर उठकर जम्मू-कश्मीर को इसकी पहचान वापस दिलाने की दिशा में काम करना याहिये।''

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लोकसभा में कहा कि उपयुक्त समय पर जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जम्मू कश्मीर के लोगों से वादा करता हूं कि इस केन्द्र शासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा निश्चित रूप से दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो