लाइव न्यूज़ :

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने परिसीमन आयोग के ‘बेहद अनुचित’ प्रस्ताव को वैधानिक आधार प्रदान किया: सज्जाद लोन

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:12 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 दिसंबर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर परिसीमन आयोग की कार्यवाही में भाग लेकर आयोग के ‘‘बेहद अनुचित’’ प्रस्ताव को वैधानिक आधार प्रदान करने का बुधवार को आरोप लगाया। लोन ने दावा किया कि आयोग की सिफारिशों को किसी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती।

जानकारी के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा सीटों के सीमांकन के लिए गठित परिसीमन आयोग ने अपने ‘पेपर-1’ में जम्मू क्षेत्र के वास्ते छह अतिरिक्त सीटें और कश्मीर के वास्ते एक अतिरिक्त सीट प्रस्तावित की है। आयोग ने इस पर नयी दिल्ली में अपने पांच सदस्यों- नेशनल कॉन्फ्रेंस के तीन सांसदों और भारतीय जनता पार्टी के दो सांसदों के साथ सोमवार को चर्चा की थी।

लोन ने कहा कि नेशनल कान्फ्रेंस द्वारा अपने फैसले से पलटकर परिसीमन आयोग की बैठक में भाग लेने से आयोग के बेहद ‘‘अनुचित प्रस्ताव’’ को वैधानिक आधार मिल गया है।

लोन ने एक बयान में कहा, ‘‘क्या कश्मीर के लोगों को यह जानने का हक नहीं कि तीन सांसदों को यह पता होना चाहिए था कि वे परिसीमन आयोग के दस्तावेज को वैधानिक आधार दे रहे हैं जिसे कानूनी रूप से चुनौती नहीं दी जा सकती। राजनीतिक वैधानिकता नेकां ने दे दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या कोई उन्हें (पीएजीडी) बताएगा कि इस रिपोर्ट को अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती। इसे कानूनी रूप से चुनौती नहीं दी जा सकती। ईश्वर के लिए। झूठ बोलना बंद करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए