लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले को लेकर नसीरुद्दीन शाह की तरफ से क्या कोई प्रतिक्रिया आई है?

By विकास कुमार | Updated: February 17, 2019 15:25 IST

नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में कहा था कि देश में नफरत का माहौल बन रहा है और उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि कहीं उनके बच्चों को साम्प्रदायिकता के नाम पर कुर्बान न कर दिया जाये.

Open in App
ठळक मुद्देनसीरुद्दीन शाह की तरफ से पुलवामा हमले को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.हाल ही में उन्होंने कहा था कि देश में असहिष्णुता का माहौल बढ़ रहा है.

पुलवामा में पाकिस्तान की कायराना आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश ने अपना गुस्सा जाहिर किया. राजनेता से लेकर बॉलीवुड के तमाम लोगों ने जवानों को श्रद्धांजलि दी है. लेकिन इस बीच कुछ खामोश नामों में नसीरुद्दीन शाह का नाम सबसे ऊपर आ रहा है. बॉलीवुड के अधिकांश लोगों ने प्रतिक्रिया दी है लेकिन नसीरुद्दीन शाह अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं. उनकी तरफ से इतने बड़े अमानवीय हमले को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलना चौंकाने वाला है. 

 

 

नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में कहा था कि देश में नफरत का माहौल बन रहा है और उन्हें इस बात की चिंता रहती है कि कहीं उनके बच्चों को साम्प्रदायिकता के नाम पर कुर्बान न कर दिया जाये. इस बयान को लेकर उनकी आलोचना भी हुई थी. लेकिन आज जब देश पर इतनी बड़ी आफत आई है तो सहिष्णुता का ठेका लेने वाले नसीरुद्दीन शाह देश के शहीद जवानों के पक्ष में दो वाक्य भी बोलने की हिमाकत नहीं उठा पा रहे हैं. 

 

 

 

बॉलीवुड में हर चेहरे ने इस दुःख की घड़ी में ट्वीट किया है. तीनों खान के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार, जावेद अख्तर, कंगना रानौत, शबाना आजमी और तमाम कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. लेकिन नसीरुद्दीन शाह ख़ामोशी की चादर ओढ़े नेपथ्य में चले गए हैं. देश के सहिष्णुता के ठेकेदार के जुबान पर ताला क्यों लग गया इसकी वजह सभी लोग जानना चाहते हैं?

नसीरुद्दीन शाह एक मौके पर कह चुके हैं कि उन्हें पकिस्तान में भी उतना ही प्यार मिलता है जितना भारत में मिलता है. नसीर को नजदीक से जानने वाले लोग कहते हैं कि वो अपनी बातों को बेबाक तरीकों से रखते हैं और यहीं उनकी सबसे बड़ी खूबी है. समाज की कमियों के उठाने के अलावा क्या नसीरुद्दीन शाह प्रतिक्रियावादी नहीं हैं. दरअसल हिंदुस्तान के कलाकार और बुद्धिजीवियों का एक वर्ग हमेशा से अपनी सहूलियत के अनुसार बयान देता रहा है. 

जब पूरा देश गमगीन है तो ऐसे में कम से कम शाह एक प्रतिक्रिया तो दे ही सकते थे. लेकिन इस मुद्दे पर उनकी ख़ामोशी ने ये बता दिया है कि उनकी भावनाएं सेलेक्टिव हैं और समाज के हित से ज्यादा खुद के हित के लिए हैं. 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलानसीरूद्दीन शाहसलमान खानशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?