लाइव न्यूज़ :

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को दी सलाह, बोले- "कांग्रेस संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति से बाज आए"

By बृजेश परमार | Updated: March 16, 2023 15:52 IST

फायरिंग में आदिवासी युवक की मौत को लेकर पूछे जाने पर उनका कहना था कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में हुए करोड़ो के डीपीएफ घोटाले पर उनका कहना था कि पूरा विषय जांच में है, कल रिपूदमन के साथ मामले में एक और आरोपी बढ़ा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाकाल के दर्शन करने पहुंचे मंत्री नरोत्तम मिश्रा उज्जैन में नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पर किया पलटवार गृहमंत्री व संगठन महामंत्री उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव के गीता कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचे।

उज्जैन: गुरुवार को उज्जैन आए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महू मामले में कांग्रेस राजनीति से बाज आए। कांग्रेस विधायक दल के वहां जाने के मामले में उनका कहना था कि राजनीति नहीं करना चाहिए कम से कम संवेदनशील विषयों पर।

जनहित के मुद्दे कभी कांग्रेस उठाती नहीं हमेशा इस तरह के जो कृत्य कांग्रेस करने की कोशिश करती है जनता सब समझती है। उसका परिणाम देख रहे हैं देश के अंदर आप। फायरिंग में युवक की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा पूर्वान्ह में उज्जैन पहुंचे थे। वे सबसे पहले भगवान श्रीमहाकालेश्वर के मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदीहाल में बैठकर भगवान शिव की आराधना की। पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन पाठ करवाया। गर्भगृह की चौखट पर जाकर उन्होंने मत्था टेका।

इसके बाद गृहमंत्री व संगठन महामंत्री उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर मोहन यादव के गीता कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचे। मंत्री यादव की माता का 3 दिन पहले देहांत हो गया था इसलिए वे यहां शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। मीडिया से चर्चा में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमने डॉक्टर मोहन यादव की माता श्री के चरणो में नमन किया है।

महू में हुई आदिवासी महिला की मौत पर उनका कहना था कि इसमें दो अलग-अलग बातें निकल कर सामने आ रही है। पति कहते हैं करंट लगने से मौत हुई है। कुछ संगठन के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

फायरिंग में आदिवासी युवक की मौत को लेकर पूछे जाने पर उनका कहना था कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में हुए करोड़ो के डीपीएफ घोटाले पर उनका कहना था कि पूरा विषय जांच में है, कल रिपूदमन के साथ मामले में एक और आरोपी बढ़ा दिया गया है।

अब कुल 2 आरोपी है कल तक जांच रिपोर्ट उनके पास आ जाएगी। सबके साथ न्याय होगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। यादव के निवास पर भैरवगढ जेल अधीक्षक उषा राज ने गृहमंत्री मिश्रा से मुलाकात की है करीब 7 मिनिट तक उनके बीच यहां चर्चा हुई है।

टॅग्स :Narottam Mishraमध्य प्रदेशBJP government of Uttar Pradeshmadhya pardesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार