लाइव न्यूज़ :

नरेश गोयल ने धन का गबन कर विदेश ले जाने को लेकर बनायी थीं टैक्स से बचने की योजनाएं: ईडी

By भाषा | Updated: August 24, 2019 17:52 IST

एजेंसी ने कहा कि नरेश गोयल कई विदेशी कंपनियों को परोक्ष तौर पर नियंत्रित करते हैं, जिनमें से कुछ कर चोरी की पनाहगाह सबसे जाने वाले विदेशी स्थानों पर पंजीकृत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाया गया कि समूह की ही दुबई स्थित एक कंपनी को कंमीशन के रूप में बढ़ा-चढ़ाकर भारी मात्रा में भुगतान किया गया।वह कंपनी जेट एयरवेज की विशेष विदेशी बिक्री एजेंट का काम करती थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने कर से बचने की कई योजनाएं तैयार की तथा भारी मात्रा में धन का गबन कर उसे विदेश भेजा। ईडी ने शुक्रवार को गोयल, उनकी कंपनियों तथा साझेदार एजेंसियों के दिल्ली और मुंबई स्थित दर्जनों परिसरों की तलाशी ली। 

ईडी ने विदेशी विनिमय कानून (फेमा) के कथित उल्लंघन के आरोप के आधार पर ये तलाशियां लीं। ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘तलाशी में कई संदिग्ध दस्तावेज तथा डिजिटल सबूत जब्त किये गये।’’ 

ईडी ने कहा, प्राथमिक जांच से इस बात के संकेत मिलते हैं कि अपनी घरेलू और विदेशी कंपनियों के जरिये गोयल ने कर से बच निकलने के लिए कई योजनाएं तैयार की थीं। उनके जरिए संदेहास्पद लेन-देन के जरिये भारी मात्रा में धन विदेश भेजा गया। 

एजेंसी ने कहा कि गोयल कई विदेशी कंपनियों को परोक्ष तौर पर नियंत्रित करते हैं, जिनमें से कुछ कर चोरी की पनाहगाह सबसे जाने वाले विदेशी स्थानों पर पंजीकृत हैं। ईडी ने कहा, ‘‘इनमें से कुछ कंपनियों को विमानन पट्टा अनुबंध, विमान रख-रखाव अनुबंध तथा कुछ अन्य मदों के नाम पर इन कंपनियों को संदेहास्पद तरीके से और बढ़ा-चढ़ा कर भुगतान किए गए। यह पाया गया कि समूह की ही दुबई स्थित एक कंपनी को कंमीशन के रूप में बढ़ा-चढ़ाकर भारी मात्रा में भुगतान किया गया। वह कंपनी जेट एयरवेज की विशेष विदेशी बिक्री एजेंट का काम करती थी।’’ 

एजेंसी ने कहा, जांच से पता चलता है कि गोयल कुछ ऐसे बैंक खातों के लाभार्थी मालिक हैं जिनमें भारी धनराशि जमा की गयी। उसने कहा, ‘‘प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि इन लेन-देन में फेमा के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन किया गया।’’ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश में अघोषित संपत्ति रखने के आरोप के आधार पर एजेंसी आने वाले दिनों में मनी लौंड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत गोयल के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयजेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह