लाइव न्यूज़ :

नरेश गोयल, अजय सिंह, प्रशांत रूइया पेगासस स्पाइवेयर के संभावित लक्ष्यों में शामिल : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 27, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई न्यूज वेबसाइट द वायर द्वारा जारी एक नयी सूची के मुताबिक इजराइली स्पाइवेयर पेगासस के संभावित लक्ष्यों में जेट एयरवेज के पूर्व अध्यक्ष नरेश गोयल, स्पाइसजेट के प्रबंध निदेशक अजय सिंह और एस्सार ग्रुप के प्रशांत रूइया के नाम शामिल थे।

लीक सूची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वरिष्ठ अधिकारी राजेश्वर सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) के रूप में काम कर चुके भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी वी के जैन के फोन नंबर भी शामिल हैं।

लीक सूची का विश्लेषण पेगासस प्रोजेक्ट संघ के मीडिया साझेदारों ने किया है।

द वायर ने कहा है कि इसके अलावा लीक रिकार्ड में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और नीति आयोग के कम से कम एक-एक अधिकारी के नंबर का ब्योरा शामिल है।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय मीडिया संघ ने दावा किया था कि 300 से अधिक सत्यापित मोबाइल फोन नंबरों को एएसओ ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर के जरिए हैक करने के लिए निशाना बनाया गया होगा। इनमें दो मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, तीन विपक्षी नेताओं के अलावा भारत में दर्जनों कारोबारियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के नंबर शामिल रहे होंगे।

हालांकि, सरकार इस विषय पर विपक्ष के सभी आरोपों को खारिज कर रही है।

द वायर की खबर के अनुसार गोयल, सिंह और रूइया के अलावा गेल इंडिया के पूर्व प्रमुख बी सी त्रिपाठी भी संभावित जासूसी सूची में शामिल थे।

खबर में कहा गया है कि सूची में रोटोमैक पेंस के विक्रम कोठारी, उनके बेटे राहुल और एयरसेल के पूर्व प्रवर्तक सी शिवशंकरन भी शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि बड़ी निजी कंपनियों में काम करने वाले कम से कम तीन अधिकारियों के नाम भी सूची में शामिल थे।

द वायर ने कहा कि संभावित निगरानी लक्ष्यों में अडाणी समूह के मध्यम स्तर के अधिकारी, एस्सार समूह के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति और स्पाइसजेट के साथ पूर्व में रह चुके एक व्यक्ति शामिल थे।

इसने कहा कि लंबे समय तक रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े रहे वी बालसुब्रमण्यम और रिलायंस एडीए ग्रुप के एन सेतुरमन संभावित जासूसी लक्ष्यों में शामिल थे।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एक पूर्व प्रमुख और गुजरात नर्मदा घाटी उर्वरक निगम के एक पूर्व कार्यकारी निदेशक के नंबर भी सूची में दिखे हैं।

लीक सूची में भारत के म्युचुअल फंड उद्योग से जुड़े कम से कम पांच कॉरपोरेट अधिकारियों के नंबर भी शामिल हैं, जिनमें फ्रैंकलिन टेम्पलटन, डीएसपी ब्लैकरॉक और मोतीलाल ओसवाल जैसी कंपनियों के पेशेवर शामिल हैं।

एनएसओ ग्रुप विभिन्न सरकारों को पेगासस की ब्रिक्री करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है