लाइव न्यूज़ :

किसानों को वृद्धावस्था पेंशन के लिए करना होगा आवेदन, नियमित अंशदान का भुगतान भी जरूरी

By एसके गुप्ता | Updated: July 14, 2019 08:20 IST

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसान पेंशन योजना ऐसे छोटे और सीमांत किसानों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए बनाई गई है जिनके पास वृद्धावस्था में कोई बचत नहीं होती और जीवन यापन का साधन न होने से काफी परेशानी उठानी पड़ती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत किसान वृद्धावस्था पेंशन को शुरू करने की मंजूरी दी गई

Open in App
ठळक मुद्देयोजना के तहत किसान की उम्र 60 वर्ष होने पर हर महीने न्यूनतम 3 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी.पंजीकृत किसान और केंद्र सरकार का अंशदान समान होगा.

 केंद्र सरकार उन्हीं किसानों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ देगी जो योजना के तहत बैंक में इस पेंशन योजना के लिए आवेदन करेंगे और हर माह इसकी किस्त का भी भुगतान करेंगे.

मोदी सरकार 2.0 बनने के बाद किसान पेंशन योजना की घोषणा को लेकर यह माना जा रहा था कि जिन किसानों की आयु 60 वर्ष हैं सरकार उनके खाते में 3 हजार रुपए महीना डालेगी.

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने योजना के बारे में कहा है कि किसान पेंशन योजना लाभ पाने के लिए किसानों को आवेदन करना होगा.

इसके लिए बैंक में पेंशन खाता खुलवाने के साथ उस खाते में निर्धारित अंशदान का भुगतान करना होगा, केंद्र सरकार भी किसान के अंशदान के बराबर उसकी पेंशन योजना में रुपए जमा कराएगी. ऐसे किसान जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है वही पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि किसान पेंशन योजना ऐसे छोटे और सीमांत किसानों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए बनाई गई है जिनके पास वृद्धावस्था में कोई बचत नहीं होती और जीवन यापन का साधन न होने से काफी परेशानी उठानी पड़ती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत किसान वृद्धावस्था पेंशन को शुरू करने की मंजूरी दी गई है.

योजना के तहत किसान की उम्र 60 वर्ष होने पर हर महीने न्यूनतम 3 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह एक स्वैच्छिक तथा अंशदान आधारित पेंशन स्कीम है. इसमें पंजीकृत किसान और केंद्र सरकार का अंशदान समान होगा.

अभी तक यह माना जा रहा था कि पीएम सम्मान निधि में जिस तरह केंद्र किसानों के खाते में सालाना छह हजार रुपए यानि हर चौथे महीने 2-2 हजार रुपए की तीन किस्त डालेगा, उसी तरह किसान पेंशन योजना में भी 60 साल की आयु का पंजीकरण कराने वाले किसानों के खाते में 3 हजार रुपए महीना आएंगे.

टॅग्स :मोदी सरकारकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया