लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मंत्री अनंत कुमार हैं बीमार, राजनीति से दूर रह विदेश में करा रहे हैं इलाज

By स्वाति सिंह | Updated: September 17, 2018 18:51 IST

गंभीर बीमारी के कारण अनंत कुमार पिछले कई हफ्तों से कार्यालय में भाग नहीं ले रहे और ना ही वह किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 17 सितंबर: बीजेपी नेता और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनंत कुमार गंभीर रूप से बीमार है, जिसके चलते इलाज के लिए वह विदेश में है। अनत कुमार मोदी सरकार के जाने-माने मंत्रियों में से एक हैं। बता दें कि अनत कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में भी काम किया है। फिलहाल वह संसदीय मामलों में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालयमें हैं।

'द वायर' के मुताबिक इन दिनों वह कैंसर के इलाज के लिए लंदन गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुमार पिछले दो हफ्तों से लंदन में रह रहे हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें आगे इलाज के लिए अमेरिका में भेजा जाएगा। कुमार पिछले कई हफ्तों से कार्यालय में भाग नहीं ले रहे। ना ही वह किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।

उधर, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर शनिवार दोपहर 1 बजे दिल्ली एम्स में भर्ती हुए। 6 सितंबर को अमेरिका में मेडकल जांच कराने के बाद वापस लौटे पर्रिकर को गुरुवार की शाम को गोवा के कैंडोलिम में भर्ती कराया गया था। वो पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। गोवा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने बताया कि पर्रिकर की सेहत पर पीएम मोदी और अमित शाह की नजर बनी हुई है। पर्रिकर के पोर्टफोलियो को अन्य मंत्रियों में बांट दिया गया है। फिलहाल वो मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

टॅग्स :अनंतकुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण