लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi UAE Visit: पीएम मोदी के शान में रोशन हुआ बुर्ज खलीफा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'एक्स' पर लिखा- 'भारत भाग्य विधाता'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 14, 2024 08:37 IST

यूएई में आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत बुर्ज खलीफा पर 'गेस्ट ऑफ ऑनर - भारत गणराज्य' लिखे शब्दों से किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदुबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुर्ज खलीफा पर हुआ भव्य स्वागत पीएम मोदी की शान में बुर्ज खलीफा पर 'गेस्ट ऑफ ऑनर-भारत गणराज्य' लिखा गयामंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्स पर बुर्ज खलीफा की फोटो शेयर करते हुए लिखा 'भारत भाग्य विधाता'

Narendra Modi UAE Visit: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत बुर्ज खलीफा पर 'गेस्ट ऑफ ऑनर-भारत गणराज्य' लिखे शब्दों से किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी का दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मॉडल के रूप में काम करते हैं।

यूएई के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निमंत्रण पर पीएम मोदी दुबई में आयोजित होने वाले विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लेंगे और शिखर सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर भाषण देंगे। लेकिन उसे पहले पीएम मोदी की शान में दुबई के प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा को रौशन किया गया और उनके लिए 'गेस्ट ऑफ ऑनर - भारत गणराज्य' लिखा गया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुर्ज खलीफा के जरिये दुबई में की गई पीएम मोदी की प्रशांसा वाली उस तस्वीर को सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करके हुए लिखा, 'भारत भाग्य विधाता-बुर्ज खलीफा'

उससे पहले शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक्स पर किये एक पोस्ट में कहा कि विश्व सरकार शिखर सम्मेलन शासन की सर्वोत्तम प्रथाओं, सफलता की कहानियों और पहलों को साझा करने के लिए दुनिया के अग्रणी प्लेटफार्मों में से एक बन गया है।

क्राउन प्रिंस ने एक्स पर कहा, "हम इस साल के विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में सम्मानित अतिथि, भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। हमारे बीच मजबूत संबंध हैं और हम दोनों राष्ट्र मिलकर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मॉडल के रूप में कार्य करते हैं।"

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को अबू धाबी में भव्य अक्षरधाम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह संयुक्त अरब अमीरात में पहला हिंदू मंदिर और पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा मंदिर होगा।

यह मंदिर अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा बनाया गया है। इस मंदिर के भव्य उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा शेख मोहम्मद, महंत स्वामी महाराज के साथ-साथ भारत और यूएई के प्रतिष्ठित अतिथियों के अलावा कई अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

अबू धाबी में इस मंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में कतर की राजधानी दोहा भी जाएंगे। उससे पहले मंगलवार को अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारतीय प्रवासियों के लिए 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षरधाम मंदिर के उद्घाटन का भी जिक्र किया था।

पीएम मोदी ने 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में कहा, "साल 2015 में जब मैंने शेख मोहम्मद बिन जायद को आप सभी की ओर से अबू धाबी में एक मंदिर बनाने का प्रस्ताव दिया तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कह दिया था। अब इस भव्य बीएपीएस मंदिर के उद्घाटन का समय आ गया है।"

टॅग्स :बुर्ज खलीफानरेंद्र मोदीअनुराग ठाकुरदुबईUAEभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज