लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी आज जाएंगे केदारनाथ, चुनाव आयोग से मिल चुकी है हरी झंडी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2019 08:08 IST

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार और रविवार को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने की अनुमति दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग से मिली है पीएम मोदी के केदारनाथ और बद्रीनाथ दौरे के लिए हरी झंडीसातवे चरण के चुनाव के प्रचार के खत्म होने के बाद केदार धाम के दर्शन करेंगे पीएम मोदी2017 में कपाट खुलने के मौके पर भी केदारनाथ गये थे पीएम मोदी

सातवें और आखिरी चरण के चुनाव के लिए प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र आज केदारनाथ जाकर बाबा केदार के दर्शन करेंगे। साथ ही पीएम मोदी रात में केदार में ही रूकेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 12250 फीट की ऊंचाई पर केदानाथ में स्थित गुफा में ध्यान भी करेंगे। साथ ही केदारनाथ में पुनर्निमाण कार्यों का भी जायजा लेंगे। केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। मिली जानकारी के अनुसार पीएम के केदारनाथ दौरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केदारनाथ धाम के दर्शन के बाद कल पीएम बद्रीनाथ जाएंगे। 

चुनाव आयोग से हरी झंडी

माना जाता है कि चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार और रविवार को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करने की अनुमति दे दी है। लेकिन साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय को याद दिलाया है कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लागू आदर्श आचार संहिता अभी प्रभावी है। 

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी की दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर निर्वाचन आयोग का रुख पूछा था। पूरे मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चूंकि यह आधिकारिक यात्रा है, इसलिए आयोग ने प्रधानमंत्री कार्यालय को सिर्फ यह याद दिलाया है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ 10 मार्च से लागू हुई आदर्श आचार संहिता अभी भी प्रभावी है। 

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सातवें और अंतिम चरण का मतदान रविवार 19 मई को होना है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी और साथ ही परिणामों की घोषणा भी होगी। विस्तृत जानकारी दिए बगैर एक सूत्र ने कहा, 'यात्रा आधिकारिक है, इसलिए यह की जा सकती है। लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय को यह याद दिलाया गया है कि आदर्श आचार संहिता अभी प्रभावी है।’ 

मोदी 18 मई से उत्तराखंड की दो दिन की यात्रा पर होंगे। शनिवार को वह केदारनाथ तथा रविवार को बद्रीनाथ में होंगे। पीएम मोदी इससे पहले 2017 में कपाट खुलने के मौके पर पर भी प्रथम भक्त के तौर पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे थे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीकेदारनाथचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज