लाइव न्यूज़ :

Indo-US Joint Statement: नरेंद्र मोदी ने कहा- अमेरिका व भारत के बीच रक्षा सहयोग बेहद अहम, जानें डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: February 25, 2020 13:55 IST

नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पिछले 8 माह में 5 बार मुलाकात हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी दिल्ली के हैदराबद हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ मीडिया को संबोधित कर रहे हैं।नरेंद्र मोदी भारत व यूएस पार्टनरशिप पर बोले, इसके बाद ट्रंप ने भी मीडिया को संबोधित किया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साझा रूप से मीडिया को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 8 माह में ट्रंप के साथ 5 बार मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दो लोगों के बीच मुलाकात नहीं है यह दो देशों के बीच साझा मुलाकात है

रक्षा समझौता को लेकर नरेंद्र मोदी ने ये कहा-

मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हमारे सेना के बीच रक्षा को लेकर कई अहम समझौता हुआ है। उन्होंने कहा कि रक्षा सौदा के लिए डील को हरी झंडी दिखाई गई है।

इसके साथ ही नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज होमलैंड सिक्यॉरिटी पर हुए निर्णय से इस सहयोग को और बल मिलेगा। आतंकवाद के संबंध में हमने अपने प्रयासों को और बढ़ाने के निर्णय लिया है।

यही नहीं नरेंद्र मोदी से इसके अलावा यह भी कहा कि हम एक बड़ी ट्रेड डील के लिए  साथ बैठकर बात करेंगे। मोदी ने कहा कि मेंटल हेल्थ के क्षेत्र में भी समझौता  किया गया है।  

जानें डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान क्या कहा-

नरेंद्र मोदी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच तीन अरब डॉलर का रक्षा समझौता हुआ। उन्होंने कहा कि इससे पहले आज हमने अपाचे और एमएच-60 रोमियो हेलीकॉप्टर सहित दुनिया में बेहतरीन- उन्नत अमेरिकी सैन्य उपकरणों के 3 बिलियन डॉलर से अधिक की खरीद के लिए भारत के साथ समझौतों के साथ अपने रक्षा सहयोग का विस्तार किया। ये हमारी संयुक्त रक्षा क्षमताओं को बढ़ाएंगे।

ट्रंप ने इसके साथ ही कहा कि मेलानिया और मैं भारत की महिमा और भारतीय लोगों की असाधारण उदारता और दया से जागे हैं। हम आपके गृह राज्य के (पीएम मोदी के) नागरिकों के शानदार स्वागत को हमेशा याद रखेंगे।

ट्रंप ने कहा कि ड्रग ट्रैफिकिंग रोकने के लिए भारत के साथ समझौता, भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज