लाइव न्यूज़ :

बापू का अपमान करने के लिए प्रज्ञा ठाकुर को कभी माफ नहीं करूंगा: पीएम मोदी

By विनीत कुमार | Updated: May 17, 2019 15:19 IST

प्रज्ञा ठाकुर ने एक दिन पहले गुरुवार को गांधीजी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। प्रज्ञा ठाकुर लोकसभा चुनाव में भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने प्रज्ञा ठाकुर के 'गोडसे देशभक्त' बयान पर तोड़ी चुप्पीपीएम मोदी ने कहा- माफी मांगने वाले माफी मांग लें, लेकिन मैं कभी माफ नहीं कर सकूंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह महात्मा गांधी का अपमान करने वाले बयान के लिए कभी भी प्रज्ञा ठाकुर को माफ नहीं करेंगे। पीएम मोदी ने यह बात शुक्रवार को एक न्यूज चैनल से इंटरव्यू के दौरान कही। पीएम मोदी ने कहा, 'मैं बापू का अपमान करने के लिए कभी भी साध्वी प्रज्ञा को माफ नहीं कर सकूंगा।'

बीजेपी के ट्विटर हैंडल से भी पीएम मोदी के एक बयान को ट्वीट किया गया। पीएम ने कहा, 'गांधीजी या गोडसे के बारे में जो बयान दिए गए हैं वो बहुत ख़राब है और समाज के लिए बहुत गलत हैं। ये अलग बात है की उन्होंने माफ़ी मांग ली, लेकिन मैं उन्हें मन से कभी माफ़ नहीं कर पाऊंगा।'

प्रज्ञा ठाकुर ने एक दिन पहले गुरुवार को गांधीजी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। प्रज्ञा ठाकुर लोकसभा चुनाव में भोपाल से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। प्रज्ञा ने कहा था, 'नाथूराम गोडसे एक देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। वैसे लोग जो उन्हें आतंकी कहते हैं उन्हें अपने अंदर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को चुनाव के बाद जवाब मिलेगा।'

इस बयान पर हुए विवाद के बाद बीजेपी ने इसे प्रज्ञा का निजी बयान बताया था और साथ ही कहा था कि वह इस मसले पर उनसे स्पष्टीकरण मांगेगी। बीजेपी ने साथ ही प्रज्ञा को माफी मांगने की भी नसीहत दी थी। इसके बाद प्रज्ञा ने भी माफी मांग ली थी। हालांकि, इस प्रज्ञा के माफीनामे के बावजूद, कई और बीजेपी नेताओं के गोडसे को लेकर विवादित बयान सामने आ गये।

अनंतकुमार हेगड़े ने जहां विवादित ट्वीट किया, वहीं, नलीन कटील और अनिल सौमित्र ने भी गांधी को लेकर विवादित बात कही। आलम ये हुआ कि अमित शाह को सामने आना पड़ा और उन्होंने कहा कि ये बयान पार्टी लाइन से अलग हैं।

अमित शाह ने कहा कि विगत 2 दिनों में श्री अनंतकुमार हेगड़े, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और श्री नलीन कटील के जो बयान आये हैं वो उनके निजी बयान हैं, उन बयानों से भारतीय जनता पार्टी का कोई संबंध नहीं है। दूसरी ओर बीजेपी ने गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताने पर सस्पेंड कर दिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनाथूराम गोडसेनरेंद्र मोदीसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"