लाइव न्यूज़ :

नरेन्द्र मोदी जी हमारे शत्रु नहीं हैं, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा-अगर वह कोई गलती करते हैं, तो हम उन्हें बताते हैं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2024 20:49 IST

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का राधिका मर्चेंट से विवाह होने के बाद शनिवार को मुंबई में नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए आयोजित ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देहां, प्रधानमंत्री मोदी मेरे पास आए और प्रणाम किया।हमारे आशीर्वाद के साथ जो भी जरूरत होगी, करेंगे।जब केदारनाथ का पता हिमालय है तो कैसे यह दिल्ली में हो सकता है?

मुंबईः उत्तराखंड स्थित ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे विश्वासघात के शिकार हैं। अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस साल जनवरी में अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने से इनकार कर दिया था। उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का राधिका मर्चेंट से विवाह होने के बाद शनिवार को मुंबई में नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए आयोजित ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया था।

इस पर उन्होंने कहा कि वह मोदी के शुभचिंतक हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, ‘‘हां, प्रधानमंत्री मोदी मेरे पास आए और प्रणाम किया। हमारा नियम है कि जो भी हमारे पास आएगा, हम उसे आशीर्वाद देंगे। नरेन्द्र मोदी जी हमारे शत्रु नहीं हैं। हम उनके शुभचिंतक हैं और हमेशा उनके भले की बात करते हैं। अगर वह कोई गलती करते हैं, तो हम उन्हें वह भी बताते हैं। वह हमारे शत्रु नहीं हैं।’’

ठाकरे से मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास ‘मातोश्री’ में मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे के साथ विश्वासघात हुआ है और कई लोग इससे आक्रोशित हैं। मैं उनके आग्रह पर उनसे मिला और कहा कि जनता को हुई पीड़ा उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने तक कम नहीं होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (ठाकरे ने) कहा कि वह हमारे आशीर्वाद के साथ जो भी जरूरत होगी, करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि विश्वासघात सबसे बड़ा पाप है। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य ने कहा, ‘‘जो विश्वासघात करता है वह हिंदू नहीं हो सकता है। जो विश्वासघात सहता है, वह हिंदू है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र की पूरी जनता विश्वासघात से आक्रोशित है और यह हाल के (लोकसभा) चुनाव में प्रतिबिंबित भी हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा राजनीति से कोई लेना देना नहीं है लेकिन हम विश्वासघात के बारे में बात कर रहे हैं जो धर्म के अनुसार पाप है।’’ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 10 जुलाई को दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की आधारशिला रखने के सवाल पर शंकराचार्य ने कहा, ‘‘जब केदारनाथ का पता हिमालय है तो कैसे यह दिल्ली में हो सकता है? आप लोगों को क्यों भ्रमित कर रहे हैं।’’ शंकराचार्य ने मातोश्री में आयोजित एक पूजा समारोह में भी हिस्सा लिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल