लाइव न्यूज़ :

सीबीआई के नए निदेशक की नियुक्ति पर आज लग सकती है मुहर, इस अधिकारी का नाम सबसे ऊपर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 24, 2019 12:55 IST

सीबीआई का नया डायरेक्टर चुनने के लिए गुरुवार को सेलेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीजेआई रंजन गोगोई और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई निदेशक के नाम पर अंतिम चर्चा 24 जनवरी की बैठक में होनी हैइससे पहले 10 जनवरी की बैठक में हुई थी आलोक वर्मा की छुट्टी

सीबीआई के नए निदेशक की नियुक्ति के लिए गुरुवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सेलेक्ट कमेटी की बैठक होगी। इसमें मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे भी शामिल होंगे। फिलहाल एम नागेश्वर राव सीबीआई के अंतरिम डायरेक्टर हैं। इससे पहले 10 जनवरी को हुई बैठक में सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को हटाने का फैसला लिया गया था। 

सीबीआई निदेशक की कुर्सी के लिए कई जाने-माने अधिकारियों के नाम की सुगबुगाहट है। इसमें देशभर के 17 अधिकारियों के नाम छांटे गए हैं। इस लिस्ट में पहले 6 अधिकारी और फिर तीन अधिकारियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन्हीं में से एक का चयन सीबीआई निदेशक के तौर पर होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई निदेशक के लिए वाईसी मोदी का नाम सबसे आगे है। फिलहाल वो एनआईए के महानिदेशक हैं। 

सीबीआई निदेशक की दौड़ में शामिल अधिकारियों में वाईसी मोदी के साथ इन अधिकारियों को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा हैः-

1. सुबोध कुमार जायसवाल

सुबोध कुमार जायसवाल मुंबई के पुलिस कमिश्नर हैं। ये यूपी से ताल्लुक रखते हैं। ये कई सालों तक भारतीय खुफिया एजेंसी (रॉ) में भी काम कर चुके हैं।

2. राजेश रंजन

राकेश रंजन मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी की पढ़ाई की है। वो पहले भी सीबीआई में काम कर चुके हैं। उनका कार्यकाल काफी प्रभावी और चर्चित रहा था। उन्होंने तांत्रिक चंद्रास्वामी और पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौड़ को गिरफ्तार किया था। 

3. योगेश चंद्र मोदी

योगेश चंद्र मोदी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक के तौर पर कार्यरत हैं। ये हरियाणा मूल के हैं। एनआईए से पहले ये सीबीआई में कार्यरत थे। ये गुजरात कैडर के अधिकारी हैं।

सीबीआई निदेशक के नाम पर अंतिम चर्चा तो आज की बैठक में होगी। देखना दिलचस्प होगा कि किसे मिलती है विवाद के बाद चर्चा में आई सीबीआई निदेशक की कुर्सी।

टॅग्स :सीबीआईनरेंद्र मोदीआलोक वर्मामल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज