लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के खिलाफ मोदी सरकार ने रवैया किया सख्त, क्या हो रही है तैयारी, जानें पूरी अपडेट

By हरीश गुप्ता | Updated: February 5, 2021 11:39 IST

दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले दो महीने से ज्यादा समय से चल रहे किसान आंदोलन से निपटने के लिए सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है. अमित शाह ने भी गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज, विपक्षी सांसदों को भी किसानों से मिलने से रोका गयायूपी सरकार ने शामली गांव में महापंचायत को अनुमति देने से भी किया इनकारदसरी ओर अरविंद केजरीवाल सरकार को किसानों के लिए वकीलों का पैनल नियुक्त करने की मंजूरी नहीं मिली

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने आंदोलनकारी किसानों के साथ देश-विदेश में मौजूद उनके समर्थकों के खिलाफ रवैया और सख्त कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में ट्वीट करने वाली 18 वर्षीय स्वीडिश पर्यावरणवादी ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

इसके अलावा आंदोलनकारियों से मिलने जा रहे दर्जनभर पार्टियों के सांसदों के समूह को गुरुवार रोक दिया गया. प्रदर्शन स्थलों पर बैरिकेडिंग को और अधिक मजबूत किया जा रहा है. इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को शामली गांव में महापंचायत को अनुमति देने से इंकार कर दिया है.

दिल्ली: केजरीवाल सरकार को झटका

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अरविंद केजरीवाल सरकार को किसानों के लिए वकीलों का पैनल नियुक्त करने की मंजूरी नहीं दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा इस विषय पर सभी स्थगन प्रस्ताव रद्द कर दिए जाने के कारण कोई चर्चा भी नहीं हो सकी.

राज्यसभा में भी कार्यवाही सामान्य रूप से ही जारी रही. सरकार ने सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ट्विटर के खिलाफ रूख को कड़ा कर लिया है. इस बीच एक उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, आईबी प्रमुख और दिल्ली पुलिस आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव से मुलाकात की.

चक्का जाम के दिन हंगामा रोकने के इंतजाम 

गृहमंत्री चाहते हैं कि दिल्ली पुलिस उन उपद्रवियों को तत्काल गिरफ्तार करे जिन पर ईनाम घोषित है. सरकार नहीं चाहती कि आंदोलनकारी किसानों का 6 फरवरी का चक्का जाम कोई अप्रिय मोड़ ले. सरकार ने राज्यसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों की आंदोलनकारी किसानों को चर्चा के लिए बुलाने के सुझाव को भी खारिज कर दिया.

ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ एफआईआर के साथ सरकार ने यह भी कड़ा संदेश दे दिया कि किसी भी बाहरी तत्व को देश के आंतरिक मसलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस बीच भाजपा ने 6-7 फरवरी से बजट में किसानों के फायदे के लिए किए गए प्रावधानों के समर्थन में देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है.

टॅग्स :किसान आंदोलननरेंद्र मोदीअमित शाहअरविंद केजरीवालअनिल बैजल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर