लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक क्षेत्र की 28 कंपनियों को बेचने की तैयारी में मोदी सरकार, नहीं मिल रहे ग्राहक

By शैलेश कुमार भक्त | Updated: March 15, 2020 11:45 IST

पिछले दिनों उसने एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की पूर्व निर्धारित तारीख 17 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है. सरकार ने जिन 28 कंपनियों को बेचने के लिए चुना है

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की 28 कंपनियों को बेचने की तैयारी में जुटी हैसार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को सरकारी स्वामित्व से मुक्त किया जा रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की 28 कंपनियों को बेचने की तैयारी में जुटी है. इनमें ऐसी भी कंपनियां हैं जो लगातार मुनाफा कमा रही है. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उसे कई इकाइयों के लिए कोई ग्राहक नहीं मिल रहा है. इस वजह से सरकार तारीख पर तारीख बढ़ा रही है.

पिछले दिनों उसने एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की पूर्व निर्धारित तारीख 17 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है. सरकार ने जिन 28 कंपनियों को बेचने के लिए चुना है, उनमें स्कूटर इंडिया लिमिटेड, ब्रिज एंड रुफ इंडिया लिमिटेड, हिंदुस्तान न्यूजप्रिंट, भारत पंप एंड कम्प्रेसर लिमिटेड, सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, सेंट्रल इलेक्ट्रोनिक लिमिटेड, बीईएमएल, फेरो स्क्रैप निगम, पवन हंस लिमिटेड, एयर इंडिया और उसकी पांच सहायक कंपनियां, एचएलएल लाइफ केयर, हिंदुस्तान एंटीबायोटिक लिमिटेड, शिपिंग कॉपार्ेरेशन, बंगाल कैमिकल्स, भारत पेट्रोलियम, ईपीआईएल, एचपीएल, कंटेनर कॉपार्ेरेशन लिमिटेड, आईटीडीसी, आईएमपीसीएल आदि शामिल हैं.

एक ओर जहां सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को सरकारी स्वामित्व से मुक्त किया जा रहा है, वहीं मुनाफा कमाने वाली कंपनियों पर निजी क्षेत्र की कंपनियों की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए निवेश का दबाव डाला जा रहा है.

इसका ताजा उदाहरण संकटग्रस्त यस बंैक है, जहां एसबीआई ही कई निजी कंपनियों से भी निवेश कराया जा रहा है. हालांकि, जिन लोगों ने यस बैंक का भारी कर्ज नहीं चुकाया है, उनसे वसूली के लिए सरकार ने किसी योजना का खुलासा नहीं किया है.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए