लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Etawah: 'मेरे और योगी जी के बच्चे नहीं हैं', हम आपके बच्चों के लिए खप रहे हैं', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 5, 2024 18:08 IST

Narendra Modi In Etawah: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के इटावा में थे। यहां पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी रहे या न रहे यह देश हमेशा रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने इटावा में चुनावी सभा को किया संबोधित सपा-कांग्रेस पर बोले मोदी, वह चुनाव लड़ रहे हैं अपने भविष्य के लिएसपा-कांग्रेस एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं

Narendra Modi In Etawah: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के इटावा में थे। यहां पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी रहे या न रहे यह देश हमेशा रहेगा। पीएम ने पूछा कि यह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग क्या कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि यह चुनाव लड़ रहे हैं अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए। और मोदी किसके लिए खप रहा है।

पीएम ने कहा मैंने तो आगे पीछे कुछ रखा ही नहीं है। पीएम ने कहा कि मेरी तरह ही यहां के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मोदी-योगी क्यों खप रहा है हमारे तो बच्चे है नहीं। पीएम ने कहा कि हम खप रहे हैं आपके बच्चों के लिए, हम खप रहे हैं आपके बच्चों का भविष्य बनाने के लिए। पीएम मोदी ने कहा किसपा-कांग्रेस की बातें झूठी, वादे भी झूठे हैं। सपा-कांग्रेस के नारे झूठे और नीयत में भी खोट है। ये लोग लगातार झूठ बोलेंगे, उससे चाहे देश का, समाज का कितना ही नुकसान क्यों न हो।

इन लोगों ने देश को कोरोना के संकटकाल में भी नहीं छोड़ा था। मोदी तब एक-एक जीवन बचाने में जुटा था। देश के वैज्ञानिकों ने टीका बनाया, लेकिन सपा के, कांग्रेस के लोग इसको भी बदनाम करते थे। खुद चोरी चुपके टीके लगवाते थे, लेकिन टीवी पर लोगों को भड़काते थे, ताकि हाहाकार फैले और पाप मोदी के माथे पर लगे।अब ये हमारा लोकतंत्र और हमारे संविधान को लेकर झूठ फैलाने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

क्योंकि मोदी ने इनके तुष्टिकरण की पोल खोल दी है। हमारे संविधान निर्माताओं ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा, लेकिन अब सपा-कांग्रेस एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं। कर्नाटक में इन्होंने रातों-रात सभी मुस्लिमों को ओबीसी घोषित कर दिया।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावअखिलेश यादवRahul Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी