लाइव न्यूज़ :

दावोस रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी, विश्व समुदाय के साथ भारत की साझेदारी बनने की उम्मीद

By IANS | Updated: January 22, 2018 07:51 IST

प्रधानमंत्री ने कहा कि सही मायने में पिछले कुछ वर्षों में भारत का संबंध दुनिया के देशों के साथ प्रभावकारी ढंग से बहुआयामी बना है। राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा व अन्य क्षेत्रों में विश्व के देशों के साथ हमारे अनुबंध हुए हैं।

Open in App

विश्व आर्थिक मंच के सम्मेलन में शिरकत करने के लिए सोमवार को दावोस रवाना होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ भारत के अनुबंध के लिए अपने दर्शन को साझा करने की उम्मीद करते हैं। दावोस के लिए प्रस्थान करने से पहले रविवार (21 जनवरी) को जारी बयान में प्रधानमंत्री ने कहा कि समकालीन अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के सामने मौजूद व आने वाली चुनौतियों और वैश्विक शासन प्रणाली की संरचना में दुनियाभर के नेताओं, सरकारों, नीति निर्माताओं, कॉरपोरेट, सिविल सोसायटी का गंभीर से ध्यान देने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सही मायने में पिछले कुछ वर्षों में भारत का संबंध दुनिया के देशों के साथ प्रभावकारी ढंग से बहुआयामी बना है। राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा व अन्य क्षेत्रों में विश्व के देशों के साथ हमारे अनुबंध हुए हैं। दावोस में मैं अपने दर्शकों को साझा करते हुए भारत का अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ भविष्य के अनुबंध की उम्मीद करता हूं। 

पिछले दो दशक में इस आर्थिक मंच के सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले मोदी देश के प्रथम प्रधानमंत्री होंगे। इससे पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने 1997 में दावोस सम्मेलन में शिरकत की थी। 

मोदी के इस दौरे के महत्व को बताते हुए विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) विजय गोखले ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 1997 में भारत की अर्थव्यवस्था 1000 अरब डॉलर से भी की थी, लेकिन आज यह 2,000 अरब डॉलर से ज्यादा की हो गई है। दावोस में मुख्य कार्यक्रम 23 जनवरी के पूर्ण सत्र के दौरान मोदी का भाषण होगा।

पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि डब्ल्यूईएफ कार्यक्रम के अलावा वह स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति अलेन बेरसेट और प्रधानमंत्री स्टेफन लोफवेन से द्विपक्षीय बातचीत की उम्मीद जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि ये द्विपक्षीय बैठकें फलदायी रहेंगी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपीएम मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए