लाइव न्यूज़ :

मोदी मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सोनोवाल और सुशील मोदी की सीट पक्की! देखें संभावित मंत्रियों की लिस्ट

By हरीश गुप्ता | Updated: July 7, 2021 07:34 IST

Modi Cabinet expansion 2021: नरेंद्र मोदी कैबिनेट का मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम किया जा सकता है। इसे लेकर अटकलें कई दिनों से जारी थी।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी कैबिनेट का आज शाम विस्तार संभव, कई नए चेहरों को मिलेगा मौका जदयू, लोजपा, आजसू (झारखंड), अपना दल को मंत्रिमंडल में जगह मिलना लगभग तयनारायण राणे सहित पशुपति पारस का नाम भी चर्चा में

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के बहुप्रतीक्षित फेरबदल का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की सुबह केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। इसमें निवर्तमान केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत शामिल नहीं होंगे। गहलोत ने बीती रात मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। 

उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल मनोनीत किया गया है। मंत्रिमंडल फेरबदल बुधवार की शाम 6 बजे होने की संभावना है। मोदी मंत्रिमंडल में किसी न किसी कारणवश 7 स्थान रिक्त हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए 'मोदी वॉर टीम' गठित करने के लिए ताजा चेहरों को मौका देने की जरूरत महसूस की जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार यह स्पष्ट है कि जनता दल (यू), लोजपा, आजसू (झारखंड), अपना दल (अनुप्रिया पटेल, यूपी) जैसी सहयोगी पार्टियों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

मोदी मंत्रिमंडल में ये चेहरे भी होंगे शामिल!

मंत्रिमंडल फेरबदल में ज्योतिरादित्य सिंधिया (मध्य प्रदेश), सर्बानंद सोनोवाल (असम), सुशील मोदी (बिहार), भूपेंद्र यादव (राजस्थान), वरुण गांधी (उत्तर प्रदेश), लल्लन सिंह (जदयू), पशुपति पारस (लोजपा), अनुप्रिया पटेल, चंद्रप्रकाश (आजसू), तथा दिलीप घोष (पश्चिम बंगाल) जैसे युवा नेताओं को शामिल करने पर जोर रहेगा।

पंकज चौधरी, रीता बहुगुणा जोशी, रामशंकर कठेरिया, राहुल कस्वां (राजस्थान), सीपी जोशी, डां भागवत कराड (महाराष्ट्र), प्रवेश वर्मा या मीनाक्षी लेखी (दिल्ली), जफर इस्लाम (यूपी), अश्वनी वैष्णव (ओडिशा), पूनम महाजन या प्रीतम मुंडे (महाराष्ट्र) को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

मोदी कैबिनेट में संघ का भी रखेंगे मान!

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के हाल में दिए बयान के अनुरूप मंत्रिमंडल में कुछ अल्पसंख्यक चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है।

वहीं, थावरचंद गहलोत के राज्यपाल मनोनीत किए जाने के बाद राज्यसभा में नेता पद खाली हो जाएगा। इससे पीयूष गोयल या प्रकाश जावड़ेकर को यह प्रतिष्ठित पद मिल सकता है।

इसके अलावा कभी शिवसेना के कोटे से सीएम बने नारायण राणे समेत दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीज्योतिरादित्य सिंधियासुशील कुमार मोदीसर्बानंद सोनोवालजेडीयूआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी