लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी बने संसदीय दल के नेता, आडवाणी-जोशी के छुए पैर, शाह ने कहा- 20 साल में मोदी जी ने नहीं ली एक भी छुट्टी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 25, 2019 19:27 IST

संसद के सेंट्रल हॉल में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कल (26 मई) को नई सरकार आकार लेगी। संसदीय दल के नेता के साथ-साथ राजग के तमाम घटक दलों ने नरेंद्र मोदी को राजग संसदीय दल का भी नेता चुना।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी को सर्वसम्मत से बीजेपी और एनडीए का संसदीय दल का नेता चुना गया।नरेंद्र मोदी ने वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

राजधानी दिल्ली स्थित संसद के सेंट्रल हॉल में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चुने हुए लोकसभा उम्मीदवारों ने शनिवार (25 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना। इस दौरान सेंट्रल हॉल मोदी-मोदी के नारों और करतल ध्वनि से गूंज उठा। संसद के सेंट्रल हॉल में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कल (26 मई) को नई सरकार आकार लेगी। 

संसदीय दल के नेता के साथ-साथ राजग के तमाम घटक दलों ने नरेंद्र मोदी को राजग संसदीय दल का भी नेता चुना।

संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने वयोवृद्ध वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं ने मोदी को फूलों का गुलदस्ता देकर उनको बधाई दी। 

अमित शाह ने एनडीए के 353 विजयी उम्मीदवारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

50 प्रतिशत की लड़ाई

अमित शाह ने एक बार फिर 50 प्रतिशत के अपने विजयी फॉर्मूले की बात की। 

उन्होंने कहा कि पार्टी ने 17 से ज्यादा राज्यों में 50 फीसदी वोटशेयर हासिल किया जो जीत की वजह बना।

अमित शाह ने कहा, ''ये प्रचंड जनादेश जो हमें मिला है वो ऐतिहासिक जनादेश है। भाजपा के 303 सांसद चुनकर आना और एनडीए के 353 सांसद चुनकर आना जनता का अपार समर्थन है। चुनाव अभियान के समय कई सवाल उठाए जाते थे, लेकिन हमारे सभी साथियों को विश्वास था कि हम 50 प्रतिशत की लड़ाई लड़ेंगे और एनडीए को मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा।

जिस प्रकार से मोदी जी ने पांच साल शासन चलाया उसको देश की जनता ने स्वीकारा है। वो बताता है कि देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी एक्सपेरिमेंट को मन से फिर एक बार स्वीकारा है।

जनता के मन में एक टीस थी कि आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई नहीं होती। मोदी जी के आने के बाद जनता को विश्वास हुआ कि अब एक नेता ऐसा आया है जो आतंकवादियों के घर में घुसकर कार्रवाई कर सकता है।

60 के दशक के बाद इस देश के लोकतंत्र को परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण इन तीन नासूरों ने डसा हुआ था। हर जनादेश कहीं न कहीं परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति से ग्रसित था। 2019 के जनादेश ने परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण को राजनीति से बाहर निकाल दिया है।

कश्मीर से कन्याकुमारी और कामाख्या से कच्छ तक जनता ने मोदी जी के समर्थन में मतदान किया है। चुनाव प्रक्रिया के समय देश में हर जगह मोदी जी की सुनामी दिखाई देती थी, इस सुनामी ने विपक्षी पार्टियों को ध्वस्त कर दिया है।''

शाह ने यह भी कहा कि मोदी जी ने 20 साल से एक भी छुट्टी नहीं ली और 24 में से 18 घंटे काम करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मैं ह्रदय से आप सबका आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा ने संसदीय दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से मुझे चुना और एनडीए के सभी दलों ने इसका समर्थन किया और इसके लिए मैं आभारी हूं। सेंट्रल हॉल की आज ये घटना असामान्य घटना है. हम आज नए भारत के हमारे संकल्प को एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने के लिए एक नई यात्रा को यहां से आगे बढ़ाने वाले हैं।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई