लाइव न्यूज़ :

नारद स्टिंग मामला: सुब्रत मुखर्जी, सांसद काकोली घोष, पूर्व महापौर सोवन चटर्जी को सीबीआई ने समन जारी किया

By भाषा | Updated: August 29, 2019 20:34 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले 2016 में सामने आए वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिए आवाज के नमूनों की जांच कराएगी। अधिकारियों ने कहा कि जांच एजेंसी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी संपर्क किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कहा कि जांच एजेंसी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी संपर्क किया है।नारद न्यूज़ के संपादक सैमुअल मैथ्यू ने कथित तौर पर बंगाल सरकार के वरिष्ठ नौकरशाहों और नेताओं द्वारा पैसे लेने का कथित वीडियो मुहैया कराया था।

सीबीआई ने नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस के कई मंत्रियों और नेताओं को समन जारी किया।

सूत्रों ने कहा कि तृणमूल मंत्री सुब्रत मुखर्जी, सांसद काकोली घोष दस्तीदार और कोलकाता के पूर्व महापौर और अब भाजपा नेता सोवन चटर्जी उन दस लोगों में शामिल हैं जिन्हें मामले के सिलसिले में एजेंसी ने तलब किया था।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले 2016 में सामने आए वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिए आवाज के नमूनों की जांच कराएगी। अधिकारियों ने कहा कि जांच एजेंसी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी संपर्क किया है।

उनसे घोष दस्तीदार, दो अन्य सांसदों सौगत रॉय और प्रसून बनर्जी तथा पूर्व सांसद और अभी राज्य में मंत्री सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी देने का अनुरोध किया है। अगर मंजूरी दी जाती है, तो चार नेताओं को आरोपपत्र में नामित किया जा सकता है।

नारद न्यूज़ के संपादक सैमुअल मैथ्यू ने कथित तौर पर बंगाल सरकार के वरिष्ठ नौकरशाहों और नेताओं द्वारा पैसे लेने का कथित वीडियो मुहैया कराया था। दावा किया गया था कि यह स्टिंग आपरेशन 2014 में किया गया था। सूत्रों ने कहा था कि बुधवार को भाजपा नेता मुकुल रॉय और तृणमूल कांग्रेस सांसद के डी सिंह से भी सीबीआई ने पूछताछ की थी। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह