लाइव न्यूज़ :

नायडू ने सामरिक समुदाय से कोविड पश्चात दुनिया और भारत पर उसके प्रभावों पर ध्यान देने को कहा

By भाषा | Updated: July 3, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को कोरोना वायरस महामारी को मानवता की जीवंत स्मृति में सबसे गंभीर चुनौती करार दिया और भारतीय सामरिक समुदाय से कोविड पश्चात दुनिया और भारत पर उसके प्रभावों की ओर ध्यान देने को कहा ।

उपराष्ट्रपति ने इंडियन काउंसिल आफ वर्ल्ड अफेयर्स (आईसीडब्ल्यूए) की एक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही । वे इसके पदेन अध्यक्ष भी हैं ।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक में विदेश मंत्रालय की पूर्व सचिव (पूर्वी क्षेत्र) रविजय ठाकुर सिंह को आईसीडब्ल्यूए का अगला महानिदेशक नियुक्त किया गया है । इस पद पर निवर्तमान महानिदेशक टी सी ए राघवन का कार्यकाल 23 जुलाई को समाप्त हो रहा है । आईसीडब्ल्यूए के महानिदेशक का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है ।

हैदराबाद से डिजिटल माध्यम से संचालन परिषद की बैठक को संबोधित करते वेंकैया नायडू ने कहा कहा कि महामारी के वैश्विक प्रभाव का विश्लेषण आईसीडब्ल्यूए के सभी विचार-विमर्श और अनुसंधान के क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण विषय रहा है।

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान परिषद ने डिजिटल मंचों का पूरा उपयोग किया है, जिसने उसकी पहुंच बढ़ाने के अवसर प्रदान किए हैं।

उपराष्ट्रपति ने इस बात पर संतोष जताया कि आईसीडब्ल्यूए ने उन मुद्दों पर ध्यान देने के अपने प्रयासों को जारी रखा है जो विदेश नीति के एजेंडे में सबसे ऊपर हैं।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि आईसीडब्ल्यूए के कार्यक्रमों में विदेश मंत्रालय की निरंतर उच्च स्तरीय भागीदारी रही है और दोनों, समुद्री मामलों, भारत प्रशांत समुद्री पहल, भारतीय समुद्री क्षेत्र संघ, भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 2021-22 में अस्थायी सदस्यता, शंघाई सहयोग संगठन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, सुदूर पूर्व में भारत-जापान-रूस सहयोग जैसे मुद्दों पर करीबी सहयोग करते हुए काम कर रहे हैं।

उपराष्ट्रपति ने आईसीडब्ल्यूए द्वारा हाल में गांधीजी और विश्व, समुद्री मामलों, उन्नत परिष्कृत बहुपक्षवाद जैसे व्यापक विषयों पर भी ध्यान केंद्रित करने की सराहना की ।

उन्होंने परिषद के भीतर एशिया-पैसिफिक (सीएससीएपी) कोऑर्डिनेशन सेंटर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) अध्ययन केंद्र और सुरक्षा सहयोग परिषद की स्थापना के लिए संबंधित आईसीडब्ल्यूए समितियों के निर्णय का स्वागत किया।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने आईसीडब्ल्यूए के महानिदेशक डॉ. टीसीए राघवन और आईसीडब्ल्यूए के रिसर्च फेलो डॉ. विवेक मिश्रा द्वारा लिखी "सप्रू हाउस: ए स्टोरी ऑफ इंस्टीट्यूशंस बिल्डिंग इन वर्ल्ड अफेयर्स" पुस्तक का विमोचन भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?