लाइव न्यूज़ :

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर पुलिस ने दी क्लीन चिट, अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा था

By शिवेंद्र राय | Updated: January 25, 2023 16:27 IST

नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन संस्था ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब नागपुर पुलिस ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को जांच के बाद क्लीन चिट दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर पुलिस ने अंधविश्वास फैलाने के मामले में क्लीन चिट दीपुलिस ने अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव को लिखित जवाब भेजाधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप था

नागपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर पुलिस ने अंधविश्वास फैलाने के मामले में क्लीन चिट दे दी है। नागपुर पुलिस की तरफ से कहा गया है कि पुलिस ने कहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वीडियो में अंधश्रद्धा या अंधविश्वास जैसा कुछ नहीं है।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा, "पुलिस ने नागपुर में हुए उनके कार्यक्रम के वीडियो का विस्तृत विश्लेषण किया है। यह निष्कर्ष निकाला गया है कि नागपुर में उनके कार्यक्रम के दौरान कोई अंधविश्वास नहीं फैलाया जा रहा था।"

बता दें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम मंदिर के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों चर्चा में हैं।  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने और लोगों को चमत्कार के नाम पर बेवकूफ बनाने का आरोप है। नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन संस्था ने उन पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अंध श्रद्धा निर्मूलन संस्था के आरोपों के बाद से ही ये मामला सुर्खियों में है।

अब मामले की जांच के बाद नागपुर पुलिस की तरफ से अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष और शिकायतकर्ता श्याम मानव को  लिखित जवाब भेजा गया है। हालांकि पुलिस से क्लीन चिट मिलने के बाद भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चाओं में बने हुए हैं। अपने ऊपर लगे आरोपों पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि ये सब कुछ सनातन धर्म पर हमला करने के लिए किया जा रहा है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि उन्होंने जब से सनातन धर्म के लिए घर वापसी का मुद्दा उठाया है तब से आये दिन षड़यंत्र किए जा रहे हैं। 

दूसरी तरफ अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव अब भी अपनी बात पर अड़े हुए हैं। नागपुर पुलिस से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को क्लीन चिट मिलने के बाद श्याम मानव ने समाचार चैनल एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा, "पुलिस भले ही आज कह रही हो कि नागपुर में धीरेंद्र कृष्ण महाराज के कार्यक्रम से कोई अंधविश्वास नहीं फैला। किसी भी तरह भूत प्रेत की बात नहीं कही गई लेकिन 2013 के महाराष्ट्र जादू टोना विरोधी कानून के तहत धीरेंद्र कृष्ण महाराज के खिलाफ मामला बनता है और इस बात पर हम आज भी कायम हैं।"

टॅग्स :Nagpur Policeमध्य प्रदेशmadhya pardeshMaharashtra Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?