लाइव न्यूज़ :

नागपुरः अटका आउटर रिंग रोड निर्माण, नए टेंडर की तैयारी, कुल 119 किमी, जानें आखिर क्या है मामला

By वसीम क़ुरैशी | Updated: August 18, 2021 20:18 IST

ठेका कंपनी के काम की बेहद धीमी चाल की वजह से नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 6 महीने पहले ठेका कंपनी काे टर्मिनेशन नाेटिस दिया था.

Open in App
ठळक मुद्दे माेहलत की अवधि अगस्त में खत्म हाे रही है. एनएचएआई अब इस काम के लिए नए सिरे से टेंडर की तैयारी कर रहा है.पैकेज-1 में 56 फीसदी और पैकेज-2 में 42 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है.

नागपुरः शहर के विकास के लिए जरूरी माने जाने वाले आउटर रिंग राेड का काम ठेका कंपनी काे दाे बार माेहलत दिए जाने के बाद भी पूरा नहीं हाे पाया है. इस कार्य काे जुलाई 2019 में ही पूर्ण हाे जाना था.

ठेका कंपनी के काम की बेहद धीमी चाल की वजह से नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 6 महीने पहले ठेका कंपनी काे टर्मिनेशन नाेटिस दिया था. इस माेहलत की अवधि अगस्त में खत्म हाे रही है. यही वजह है कि एनएचएआई अब इस काम के लिए नए सिरे से टेंडर की तैयारी कर रहा है.

कुल 119 किमी लंबे के आउटर रिंग रोड (ओआरआर) में से शेष बचे 62 किमी के हिस्से में जामठा से फ्रेटी (पैकेज-1) और फ्रेट्री से धारगांव (पैकेज-2)तक दो भागों में काम विभक्त किया गया है. पैकेज-1 में 56 फीसदी और पैकेज-2 में 42 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है. फोर लेन वाली ओआरआर की सड़क कांक्रीट की बनाई जा रही है.

बीते 6 में पैकेज-1 के कार्य की प्रगति .438 प्रतिशत और पैकेज-2 की .16 प्र.श प्रतिदिन रही है. आधिकारिक सूत्राें के अनुसार ये प्रगति करीब 6 प्रतिशत रहनी थी. धीमे काम के लिए अक्सर कछुआ चाल की मिसाल दी जाती है लेकिन ये काम कछुए की चाल से भी धीमा रहा है. कुल मिलाकर ये किसी परियाेजना का मजाक बनने जैसा प्रतीत हाेता है.

जानकाराें के मुताबिक परियाेजना के लिए लाेन देने वाला बैंक भी इसी ठेके काे किसी नए ठेकेदार काे दे सकता है. इसके लिए वाे अतिरिक्त 90 दिन हासिल कर सकता है. यही वजह है कि एनएचएआई भी अपनी ओर से नए विकल्प की तैयारी में जुट गई है.

परियाेजना में किसकी कितनी राशि

-ठेका कंपनी ने एमईपी का लागत में 15% यानी 79.69 कराेड़.

-एनएचएआई के 214.40 कराेड़ रुपए.

-बैंक लाेन 238.95 कराेड़ रुपए.

-531 कराेड़ रुपए की परियाेजना में अब तक 498.2 कराेड़ रुपए खर्च हुए़.

नए टेंडर में बढ़ जाएगी लागत

सूत्राें के अनुसार परियाेजना के लिए नया टेंडर हाेने पर शेष कार्य की लागत भी करीब 500 कराेड़ रुपए तक हाेने के आसार हैं. इससे जाहिर हाे रहा है कि दाे साल के विलंब के बाद नए टेंडर के चलते परियाेजना की लागत करीब दाेगुनी हाे जाएगी. इन सब के बीच भारी वाहनाें शहर के बाहर से आवाजाही का मकसद पूरा नहीं हाे पा रहा है.

नए टेंडर की तैयारी

एनएचएआई मुख्यालय के निर्देश पर 6 महिने पहले ही बैंक काे टर्मिनेशन नाेट जारी किया गया था. अगस्त में ये अवधि पूर्ण हाे रही है. इसलिए अब नए टेंडर के लिए तैयारी की जा रही है. बैंक भी इसके लिए विकल्प (बैलेंस सब्स्टीट्यूट) तय कर सकता है. बैंक यदि टेंडर नहीं कर पाता ताे एनएचएआई नया टेंडर करेगी.

19 साल पहले तैयार हुआ था प्लान

बताया गया है कि पीडब्ल्यूडी ने वर्ष 2000 के करीब इस कार्य का प्लान तैयार किया था लेकिन वह कार्य नहीं करवा पाया. पहले ही से अधिग्रहित कर रखी गई जमीन के कारण एनएचएआई को इस काम के लिए कोई इंतजार नहीं करना पड़ा. प्लान में मामूली संशोधन के बाद काम को हरी झंडी दे दी गई. इसके बाद 42 किमी का रिंग रोड बनकर तैयार हुआ. संशोधन के बाद शेष 62.035 किमी का काम जनवरी 2017 से शुरू हुआ.

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल