लाइव न्यूज़ :

नागपुरः 135 सेवानिवृत्त चालकों की सूची तैयार, चलाएंगे एसटी बसें, ₹20000 रुपए वेतन तय

By वसीम क़ुरैशी | Updated: January 6, 2022 20:35 IST

नागपुर डिवीजन में इस सेवा के लिए 135 सेवानिवृत्त चालकों की सूची तैयार की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देबसों के न चलने की वजह से एसटी को करोड़ों का नुकसान हुआ है. एसटी महामंडल बसों को संचालित करने के लिए कई विकल्पों पर गौर कर रहा था. 5 जनवरी को एक सर्क्यूलर जारी करते हुए सेवानिवृत्त चालकों के जरिए एसटी चलाने की तैयारी कर ली गई है. 

नागपुरः एसटी महामंडल को शासन में विलीन किए जाने की मांग को लेकर लंबे समय से चली आ रही कर्मचारियों कीहड़ताल के बीच अब महामंडल ने रिटायर्ड ड्राईवरों के सहारे बसें चलाने का फैसला ले लिया है. नागपुर डिवीजन में इस सेवा के लिए 135 सेवानिवृत्त चालकों की सूची तैयार की गई है.

 

वर्तमान में हड़ताल छोड़कर काम पर लौटे 15-20 चालकों के भरोसे ही चंद बसें चलाई जा रही थीं. बड़े पैमाने से बसों के न चलने की वजह से एसटी को करोड़ों का नुकसान हुआ है. हड़ताल के बीच एसटी महामंडल बसों को संचालित करने के लिए कई विकल्पों पर गौर कर रहा था. 

करीब एक माहपूर्व उसने निजी बसों के सहारे भी संचालन का विचार किया था लेकिन पिछले कुछ अनुभवों को लेकर इस प्रस्ताव को अमल में नहीं लाया गया. अब 5 जनवरी को एक सर्क्यूलर जारी करते हुए सेवानिवृत्त चालकों के जरिए एसटी चलाने की तैयारी कर ली गई है. वहीं पात्र उम्मीदवारों को तीन दिन के भीतर आवेदन करने कहा गया है.

ये हैं पात्रता की शर्तें

-सेवानिवृत्त कर्मचारी 62 वर्ष से ज्यादा का न हो.

-उसके सेवा कार्यकाल में उससे कोई मेजर या फेटल एक्सीडेंट न हुआ हो.

-उसका कैरेक्टर व सर्विस रिकॉर्ड बेहतर हो.

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

-सेवानिवृत्त कर्मचारी को 20 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.

-वीकली ऑफ दिए जाने के साथ उसकी 26 दिन की ड्यूटी होगी.

-पात्र उम्मीदवारों के फॉर्म भरने के बाद स्क्रूटनी होगी.

-अच्छी सड़कों वाले रूट पर इच्छुक सेवानिवृत्त कर्मचारी डबल ड्यूटी भी कर पाएंगे.

-कुछ मान्यताप्राप्त एजेंसी के माध्यम से भी ड्राईवर लिए जाएंगे.

अनुभव का लाभ मिलेगा

एसटी में ऐसे कई सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं जिनका ड्राईविंग शौक है. हालांकि सेवा में लिए जाने के पूर्व उनकी दृष्टि क्षमता, सर्विस रिकॉर्ड आदि पहलू देखे जाएंगे. इसमें जो बेहतर होगा उन्हें मौका दिया जाएगा. इच्छुक सेवानिवृत्त कर्मचारी 8 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं.

हड़ताल बन जाएगी वरदान

एसटी में वर्षों तक काम करते हुए रिटायर हुए चालकों को थर्ड पार्टी पेंशन के रूप में प्रतिमाह 2200 रुपए से 2500 रुपए ही पेंशन मिलती है. बेतहाशा बढ़ी मंहगाई वाले इस दौर में इतनी रकम में अपनी जरूरतों को पूरा कर पाना उनके लिए काफी मुश्किल है. काम के लिए फिट होने के बावजूद ऐसे कई लोग हैं जो वापस काम पर लौटने की हसरत में थे, ऐसे सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए ये हड़ताल जैसे वरदान साबित हो रही है. 

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?