लाइव न्यूज़ :

नगालैंड के तीन निगम निकायों ने सलाहकार परिषद गठित करने के राज्य सरकार के फैसले को खारिज किया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 19:43 IST

Open in App

कोहिमा, 21 नवंबर नगालैंड के तीन निगमों ने शहरी स्थानीय निकायों में सलाहकार परिषद गठित करने के राज्य सरकार के फैसले को रविवार को खारिज कर दिया।

तीन निगम एसोसिएशन--दीमापुर अर्बन काउंसिल चेयरमैन फेडरेशन (डीयूसीसीएफ), एसोसिएसन ऑफ कोहिमा म्यूनिसिपल वार्ड्स पंचायत (एकेएमडब्ल्यूपी) और ऑल वार्ड यूनियन मोकोचुंग टाउन (एडब्ल्यूयूएमटी) का यह निर्णय यहां रविवार को तीनों निगमों की पहली बैठक में लिया गया।

एकेएमडब्ल्यूपी के अध्यक्ष थेजाओ सेखोसे और एडब्ल्यूयूएमटी के अध्यक्ष लिमानुंगसांग तथा डीयूसीसीएफ के अध्यक्ष त्सेथुंगा न्यामो ने यहां संवाददाताओं को इन तीनों निगमों के इस फैसले के बारे में जानकारी दी।

छब्बीस अक्टूबर को राज्य सरकार ने यह अध्ययन करने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की थी कि क्या नगालैंड निगम कानून अनुच्छेद 371 (ए) का उल्लंघन करता है। चूंकि समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपने से पहले विषय के अध्ययन में समय लगता, इसलिए सरकार ने अंतरिम अवधि के लिए निगमों के वास्ते सलाहकार परिषद गठित करने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल