लाइव न्यूज़ :

नागालैण्ड गोलीबारी: पीड़ितों के परिजनों ने सरकार की सहायता राशि लेने से मना किया, दोषियों को सजा और आफ्स्पा हटाने की मांग

By विशाल कुमार | Updated: December 13, 2021 08:03 IST

ओटिंग ग्राम परिषद ने एक पत्र में कहा है कि जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं दिया जाता और सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (आफ्स्पा) को पूरे उत्तर पूर्व से निरस्त नहीं कर दिया जाता, तब तक अनुग्रह राशि स्वीकार नहीं की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देनागालैण्ड में सुरक्षाबलों की गोलीबारी और उसके बाद की हिंसा में 13 लोगों की मौत हुई थीपीड़ितों के परिजनों ने न्याय मिलने और आस्फ्सपा हटाने तक मुआवजा लेने से इनकार कर दिया।

कोहिमा: नागालैण्ड के मोन जिले के ओटिंग गांव के जिन 13 लोगों की मौत सुरक्षाबलों की गोलीबारी और उसके बाद की हिंसा में हुई उन्होंने न्याय मिलने और विवादित आस्फ्सपा कानून को हटाने तक राज्य सरकार द्वारा घोषित किए गए मुआवजे की राशि को लेने से इनकार कर दिया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ओटिंग ग्राम परिषद ने एक पत्र में कहा है कि जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं दिया जाता और सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (आफ्स्पा) को पूरे उत्तर पूर्व से निरस्त नहीं कर दिया जाता, तब तक अनुग्रह राशि स्वीकार नहीं की जाएगी।

ग्राम परिषद ने कहा कि मंत्री पाइवांग कोन्याक और मोन के उपायुक्त 5 दिसंबर को उनके सामने 18,30,000 रुपये की राशि लाए। जब उन्हें पता चला कि यह पीड़ित परिवारों और घायल व्यक्तियों के लिए राज्य सरकार की ओर से अनुग्रह राशि की एक किस्त है तब उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया।

पत्र में आगे कहा गया कि ग्राम परिषद ओटिंग और पीड़ित परिवार तब तक यह राशि स्वीकार नही करेगा जब तक कि भारतीय सशस्त्र बल के 21 पैरा कमांडो के अपराधियों को नागरिक कानूनों के तहत सजा नहीं दी जाती और सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (आफ्स्पा) पूरे उत्तर पूर्वी क्षेत्र से निरस्त नहीं किया जाता है।

बता दें कि, नागालैंड सरकार ने सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। राज्य सरकार द्वारा घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा, केंद्र ने मृतक व्यक्तियों के परिवारों के लिए 11 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी की भी घोषणा की है।

4 दिसंबर को मोन जिले के ओटिंग गांव में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए घात लगाकर किए गए हमले में छह कोयला खदान कर्मियों की मौत हो गई थी। इससे बाद में झड़पें हुईं, जिसमें सात नागरिकों की जान चली गई।

रविवार दोपहर को, भीड़ ने मोन शहर में असम राइफल्स के एक शिविर के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी, जिसमें एक अन्य नागरिक की मौत हो गई।

वहीं, शनिवार को एक बड़ी रैली निकालकर ‘कोन्याक यूनियन’की अगुवाई में आदिवासियों ने गृहमंत्री अमित शाह पर संसद में झूठा और भ्रामक बयान देने के लिए माफी की मांग की और गृहमंत्री का पुतला जलाया।

टॅग्स :नागालैंडArmyNeiphiu Rio
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos