लाइव न्यूज़ :

नगालैंड विधानसभा ने एकजुट होकर पुरानी नगा समस्या का समाधान निकालने की बात कही

By भाषा | Updated: February 18, 2021 19:04 IST

Open in App

कोहिमा, 18 फरवरी नगालैंड विधानसभा ने बृहस्पतिवार को दशकों पुराने नगा राजनीतिक संघर्ष पर चार सूत्री प्रस्ताव पारित किया जिसमें 60 सदस्यीय सदन ने एकजुट होकर केन्द्र और नगा राजनीतिक समूहों के बीच फिलहाल चल रही बातचीत के जरिए अंतिम समाधान निकालने में सहयोग करना तय किया।

केन्द्र सरकार 1997 से एनएससीएन (आईएम) से और 2017 से सात संगठनों के समूह नगा नेशनल पॉलिटिकल ग्रुप्स (एनएनपीजी) के साथ नगा मामलों पर दो अलग-अलग बातचीत कर रही है।

केन्द्र ने तीन अगस्त, 2015 को एनएससीएन (आईएम) के साथ बातचीत की रुपरेखा पर समझौता किया वहीं दिसंबर, 2017 में एनएनपीजी के साथ भी उसका एक समझौता हुआ।

लेकिन, दोनों बातचीत से अभी अंतिम हल निकलना बाकी है।

नगा राजनीतिक मामलों पर यह प्रस्ताव सदन में मुख्यमंत्री एन. रियो ने रखा और विपक्ष के नेता टी. आर. जेलिआंग ने उसका अनुमोदन किया। बृहस्पतिवार को लंबी चर्चा के बाद वह पारित हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है