लाइव न्यूज़ :

जगनमोहन रेड्डी के शपथग्रहण समारोह नहीं जाएंगे चंद्रबाबू नायडू, प्रतिनिधिमंडल भेजकर देंगे बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2019 16:50 IST

जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य विधानसभा की 175 सीटों में से 151 सीट जीतकर प्रचंड जनादेश हासिल किया है। जबकि एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेदेपा ने 23 सीटें और जनसेना पार्टी ने केवल एक सीट जीती।

Open in App
ठळक मुद्दे जगनमोहन रेड्डी ने नायडू को 30 मई को विजयवाड़ा में होने वाले अपने शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था। ममता बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शपथग्रहण समारोह में जाने मना कर दिया है। 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री-मनोनीत वाई एस जगनमोहन रेड्डी के शपथग्रहण समारोह में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने जाने से इनकार कर दिया है। 30 मई को विजयवाड़ा जगनमोहन रेड्डी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जगनमोहन रेड्डी के शपथग्रहण समारोह से पहले तेदेपा का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर उनको बधाई देने जाएगा। जगनमोहन रेड्डी ने नायडू को 30 मई को विजयवाड़ा में होने वाले अपने शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था। इधर ममता बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शपथग्रहण समारोह में जाने मना कर दिया है। 

रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य विधानसभा की 175 सीटों में से 151 सीट जीतकर प्रचंड जनादेश हासिल किया है। जबकि एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेदेपा ने 23 सीटें और जनसेना पार्टी ने केवल एक सीट जीती। वाईएसआरसी ने लोकसभा चुनाव में 25 सीटों में से 22 पर जीत दर्ज की जबकि तेदेपा के हिस्से में केवल तीन हीं सीटें आ पाई।

रेड्डी 30 मई को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर शपथ ग्रहण करेंगे। शपथग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन, चंद्रशेखर राव और रेड्डी, प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली रवाना होंगे।

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूआंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAndhra Pradesh Accident: मार्कापुरम में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 10 यात्रियों की झुलस कर मौत; वीडियो वायरल

कारोबारविश्व आर्थिक मंचः सीएम फडणवीस, एन चंद्रबाबू, रेवंत रेड्डी, मोहन यादव पहुंचेंगे दावोस, 130 देश से 3000 वैश्विक नेता और 60 राष्ट्राध्यक्ष शामिल, देखिए 5 दिन शेयडूल

भारतAndhra Pradesh: तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से भयावह हादसा, 8 की मौत, अन्य घायल; CM नायडू ने जताया दुख

बॉलीवुड चुस्कीऐश्वर्या राय बच्चन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए, वीडियो

भारतBengaluru Bus Fire Accident: हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर बस में लगी आग, 20 लोगों के जिंदा जलने की आशंका, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो