लाइव न्यूज़ :

'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

By रुस्तम राणा | Updated: September 18, 2025 20:41 IST

सांसद कंगना रनौत ने कहा, "हम भी यहीं के वासी हैं, आप हमें ही नोचने आएंगे तो हम कैसा काम करेंगे आप के लिए? शांत हो जाएंगे पहले तो, और ये जानिये मुझ पर क्या बीती होगी। मेरा भी रेस्टोरेंट यहां है, जिसका कल सिर्फ ₹50 का बिजनेस हुआ है।" 

Open in App

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने मनाली में अपने रेस्तरां को हो रहे वित्तीय घाटे पर दुख व्यक्त किया।

सांसद ने कहा, "हम भी यहीं के वासी हैं, आप हमें ही नोचने आएंगे तो हम कैसा काम करेंगे आप के लिए? शांत हो जाएंगे पहले तो, और ये जानिये मुझ पर क्या बीती होगी। मेरा भी रेस्टोरेंट यहां है, जिसका कल सिर्फ ₹50 का बिजनेस हुआ है।" 

उन्होंने कहा, "₹15 लाख की सैलरी है, ₹50 का बिजनेस हुआ है, मेरा दर्द भी आप समझिए। मुझे आप ऐसे अटैक मत करिए जैसे कंगना इंग्लैंड की रानी हैं और कुछ कर नहीं रही हैं।" कंगना बुधवार शाम मंडी से मनाली पहुँची थीं। आज सुबह उन्होंने सोलंग गाँव का दौरा किया और आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। 

हिमाचल प्रदेश राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, अब तक लगभग 419 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 237 मौतें बारिश से संबंधित हैं, जिनमें 52 भूस्खलन, 45 खड़ी ढलानों से गिरने, 40 डूबने, 17 बादल फटने और 11 अचानक आई बाढ़ से हुई हैं। इसी अवधि के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 182 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कंगना रनौतMandiवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज