लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के सीएम केसीआर ने किसानों से की अपील, कहा- विरोध को पूरे देश में जारी रखें, किसान अगर चाहें तो बदल सकते हैं सरकारें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2022 19:33 IST

सीएम केसीआर ने कहा कि किसान नेताओं से मेरा एक ही अनुरोध है कि हम इस विरोध को न केवल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में बल्कि पूरे देश में जारी रखें। किसान चाहें तो बदल सकते हैं सरकारें। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम केसीआर ने कहा- किसान चाहें तो बदल सकते हैं सरकारेंउन्होंने कहा- किसानों को खालिस्तानी, आतंकवादी करार दिया गयाउन्होंने कृषि कानून की वापसी को लेकर किसानों को किया प्रणाम

चंडीगढ़: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में किसानों से अनुरोध किया कि वे अपने आंदोलन को पूरे देश में जारी रखें। उन्होंने कहा, अगर वे चाहें तो सरकारें बदल सकते हैं। एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान नेताओं से मेरा एक ही अनुरोध है कि हम इस विरोध को न केवल पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में बल्कि पूरे देश में जारी रखें। किसान चाहें तो बदल सकते हैं सरकारें। 

उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले किसानों को खालिस्तानी, आतंकवादी करार दिया गया। अफसोस है कि 75 साल की आजादी के बाद भी हमें ऐसी सभाएं करनी पड़ती है। बहुत दुख होता है... किसान आंदोलन चलाते हुए और केंद्र सरकार को कानून वापस लेने के मजबूर करने वाले किसानों को मैं सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं। 

इससे पहले सीएम केसीआर ने कहा, तेलंगाना राज्य बनने से पहले, किसानों के बहुत सारे मुद्दे बने रहे। किसान आत्महत्या कर रहे थे। हम सुधार कर रहे हैं, किसानों को मुफ्त बिजली दे रहे हैं। केंद्र हमसे बिजली बिल लगाने, मीटर लगाने को कह रहा है। हम मरेंगे लेकिन मीटर नहीं लगाएंगे। 

दिल्ली सीएम केजरीवाल की तारीफ करते हुए केसीआर ने कहा, दिल्ली के सीएम केजरीवाल भाग्यशाली हैं कि उन्हें दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों की सेवा करने का मौका मिला। हम भी हमेशा अपने किसान भाइयों और बहनों का समर्थन करेंगे। जो मर गए हैं हम उन्हें वापस नहीं ला सकते लेकिन इस दर्द में हम आपके साथ हैं।

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा, किसान आंदोलन सिर्फ पंजाब या हरियाणा के किसानों के लिए नहीं पूरे देश के लिए था। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, केंद्र सरकार उन्हें गिरफ्तार करने के लिए स्टेडियमों को जेल में बदलना चाहती थी, लेकिन मैंने इसकी अनुमति नहीं दी।

टॅग्स :K Chandrashekhar Raoकिसान आंदोलनfarmers protest
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया